राज, शमिता ने दी शिल्पा को पार्टी
बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का 34वां जन्मदिन कुछ खास रहा। इस जन्मदिन के मौके पर उनकी बहन शमिता और प्रेमी राज कुंदरा ने मिलकर लंदन मे एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर डाला।
परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, '' पिछले एक महीने से शमिता और राज जन्मदिन की पार्टी की तैयारी में लगे थे। शिल्पा को इस जानकारी से दूर रखा गया। लेकिन जैसे ही शिल्पा को पार्टी दी गई वो खुशी से उछल पड़ी। ''
इस मौके पर शिल्पा और राज के परिवार के साथ उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए। शिल्पा के परिवार ने उन्हें हीरे का आभूषण भेंट किया।
बालीवुड राज कुंदरा शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी bollywood london raj kundra shamita shetty shilpa shetty


Click it and Unblock the Notifications