रात-रात भर सो नहीं पाती हैं राज निदिमोरु की EX वाइफ, सामंथा की शादी के बाद बयां किया दर्द...

Raj nidimoru

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि सामंथा और राज ने 1 दिसंबर को मंदिर में शादी की थी। दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। कुछ रिपोर्ट्स ऐसा दावा करती हैं कि राज और उनकी पहली पत्नी श्यामाली डे की तलाक की खबरें तो लंबे समय से सुनने में आ रही हैं, लेकिन अभी तक राज ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया है। वहीं अब राज निदिमोरु और सामंथा की शादी की तस्वीरें देखने के बाद अब श्यामाली ने एक भावुक पोस्ट किया है। वह कहती हैं कि वह रात-रात भर सो नहीं पा रही हैं।

क्या लिखा श्यामाली ने...

जब से राज और सामंथा रिलेशनशिप में आए हैं तब से ही राज की पहली पत्नी कोई ना कोई क्रिप्टिक पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करती आई हैं, लेकिन अब दोनों की शादी के बाद श्यामाली डे ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। श्यामाली अपनी पोस्ट में लिखती हैं- आप सभी की दयालुता के लिए धन्यवाद उन सभी शुभकामाओं और जोशीले शब्दों के लिए जो आपने कहे।

सिर्फ करवटें बदलती रहती हूं...

श्यामली आगे कहती है कि वह पूरी-पूरी रात आराम नहीं कर पाती हैं। उनका मन अशांत रहता है। मैंने ना जाने कितनी रातें जागकर बिताई हैं सिर्फ करवटें बदलती रहती हूं। फिर मुझे ऐहसास हुआ कि जो भी मेरे साथ हो रहा है उसे स्वीकार ना करना अशिष्टता होगी। श्यामली ने बताया कि वह खुद ही कई सारी चीजें संभाल रही हैं। मेरे पास कोई टीम नहीं है। कोई भी जनसंपर्क नहीं है। मेरे पेज को संभालने वाले कोई कर्मचारी मैंने हायर नहीं किया है। मैं खुद ही सब हैंडल करती हूं और उन सभी चीजें से अकेले ही निपट रही हूं।

अभी बस गुरू जी पर है ध्यान

श्यामाली आगे कहती है कि 4 नवंबर को उन्हें उनके गुरुजी के स्टेज 4 कैंसर का पता चला और अभी उनका ध्यान वहीं है। इसीलिए मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि प्लीज शांती बनाएं रखें और थोड़ा स्पेस दें। आखिरी में उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और सभी के खुशहारी की प्रार्थना की। इसी के साथ ही वह आगे कहती हैं कि अगर किसी को ये उम्मीद है कि यहां ड्रामा मिलेगा और ब्रेकिंग मिलेगा तो सॉरी यहां ऐसा कुछ नहीं है। मुझे किसी भी तरह की कोई अटेंशन नहीं चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X