राजा नटवरलाल की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

इमरान हाशमी की फिल्म राजा नटवरलाल ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुछ खास शुरुआत नहीं हुई। हालांकि काफी समय बाद इमरान हाशमी अपने कॉनमैन अवतार में नज़र आए हैं और जैसा कि इमरान ने कहा था कि इस बार उनके फैंस को फिल्म में वो सबकुछ मिलेगा जो कि वो इमरान की फिल्मों से चाहते हैं। बेहतरीन संगीत, रोमांस और एक्शन। ऐसा हुआ भी लेकिन फिल्म का पहले दिन कलेक्शन फीका रहा क्योंकि लोग गणेश चतुर्थी की तैयारियों में व्यस्त थे।

29 अगस्त को गणेश चतुर्थी होने के चलते लोग अपने घरों, बिल्डिगों में गणपति जी की स्थापना में व्यस्त थे और इस वजह से अधिकतर सिनेमाहॉलों में सन्नाटा छाया रहा। इसके बावजूद इमरान हाशमी की वजह से राजा नटवरलाल ने पहले दिन करीब 5.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया। हालांकि अभी तो पहला ही दिन था और अभी पूरा वीकेंड बाकी है। जिस हिसाब से राजा नटवरलाल को लोगों का रिस्पॉंस मिल रहा है उसे देखकर यही लग रहा है कि फिल्म आगे अच्छा बिजनेस कर सकती है।

फिल्म की फीकी शुरुआत के पीछे लोगों का ये भी मानना है कि राजा नटवरलाल का प्रमोशन भी कुछ खास नहीं किया गया। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर इतनी चर्चा नहीं थी कि फिल्म देखने के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ती। हालांकि इमरान के फैंस जरुर राजा नटवरलाल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और फिल्म रिलीज के पहले ही दिन वो फिल्म देखने गये भी। फिल्म को लेकर लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी मिले जुले रिव्यूज दिये हैं।

अब देखना है कि आने वाले दिनों में राजा नटवरलाल बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है। फिल्हाल बॉक्स ऑफिस पर राजा नटवरलाल के अलावा रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी भी काफी मजबूती से टिकी हुई है। मर्दानी को काफी अच्छे रिव्यूज भी मिल रहे हैं। देखना है कि आने वाले समय में राजा नटवरलाल बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती से टिकी रह पाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X