सोनम के लिए सिर्फ मोहरा थे राज कुशवाह और राजा रघुवंशी, किसी तीसरे प्रेमी के साथ होने वाली फरार? शॉकिंग रिपोर्ट

Sonam Raghuvanshi Third Lover?: इंदौर का मशहूर राजा रघुवंशी मर्डर केस लगातार चर्चा में है। पत्नी सोनम के द्वारा शादी के महज 10 दिन बाद पति की हत्या करने के मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं।
अभी तक ये खबरें थीं कि इस केस में सोनम राज से प्यार करती थी और उसी के लिए उसने इतना बड़ा कदम उठाया है। लेकिन पुलिस के सूत्रों से कुछ चौकाने वाला भी सामने आ रहा है। पता चला है कि सोनम के लिए राज और राजा सिर्फ एक मोहरा थे जबकि वो किसी किसी तीसरे प्रेमी के साथ फरार होने की फिराक में थी।
इस खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। कहा जा रहा है कि सोनम सिर्फ अपना काम निकलवाने के लिए राज कुशवाह का इस्तेमाल कर रही थी। इस दौरान बेकसूर राजा रघुवंशी को साजिश का शिकार होना पड़ा।
तीसरे प्रेमी के होने की आशंका?
बता दें कि इस केस के बाद सोनम ने पूरे आरोप राज कुशवाह पर लगाए हैं और राज ने कहा है कि मास्टरमाइंड सोनम ही है। दोनों के बयान लेने पर उनके बयान अलग अलग हैं। नवभारत टाइम्स की एक खबर के मुताबिक एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस केस में कई राज हैं जो कि अभी दफन है।
केस को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन दोनों के बीच कोई तीसरा भी है जिसके साथ सोनम फरार होने की फिराक में थी। हालांकि वो कौन है और इस बात पर कितनी सच्चाई है, ये तो पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि इस केस की कितनी परतें अभी एक एक करके खुलती हैं।
शादी के बाद मौत का खेल
सोनम रघुवंशी ने काफी खुशी खुशी राजा रघुवंशी से शादी की थी। शादी के बाद सोनम ने राजा को खुद के साथ फिजिकल नहीं होने दिया था। उसने कहा था कि पहले वो कामाख्या देवी के मंदिर जाएगी इसके बाद कुछ होगा। हालांकि मेघालय में लेकर उनसे अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी। लोग सोनम को फांसी देने की बात कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications