'हम अलग हो गए हैं'- राज कुंद्रा के इस ट्वीट से मचा बवाल, शिल्पा शेट्टी से खत्म हो रहा है रिश्ता?

शिल्पा शेट्टी से ज्यादा चर्चा में इस वक्त उनके पति राज कुंद्रा चल रहे हैँ। हाल ही में जब यूटी69 के ऐलान के बाद वो मास्क उतारकर सामने आए तो धमाका हो गया था। लेकिन इस वक्त एक ट्वीट ने बवाल मचा दिया है और कई नए सवाल खड़े कर दिए।
इस ट्वीट में राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से अलग होने की बात की है। उन्होने लिखा, "हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन वक्त के दौरान हमें समय दें।" इस ट्वीट के बाद इंटरनेट पर कमेंट्स का तूफान आ गया और लोग लगातार इसपर बात कर रहे हैं।
लोग सोच रहे हैं कि क्या सच में वह अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं। कुछ लोग इसको सच मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये सिर्फ नौटंकी है। राज ने इसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर किया है। उनके अपडेट रिएक्ट करते हुए एक ने लिखा, "अलग-अलग मतलब? तलाक?"
दूसरे ने कहा, "दुख की बात है कि यह वास्तव में चौंकाने वाली खबर है।" जबकि एक यूजर ने लिखा, "प्रचार स्टंट" एक का कहना था, "क्या यह एक फिल्म नौटंकी है?" इस तरह से लोग राज कुंद्रा को लेकर बातें कर रहे हैं। सभी का मानना है कि राज कुंद्रा इस वक्त अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए नौटंकी कर रहे हैं।
शिल्पा ने अभिनय पर कसा था तंज
राज कुंद्रा ने कुछ समय पहले शिल्पा को लेकर बताया था कि, "वह बहुत सपोर्टिव थीं। उन्होंने मुझसे पूछा, 'आप एक्टिंग कर लेगे?' मैंने उनसे कहा कि मैं कर पाऊंगा क्योंकि मैंने जेल जाकर कुछ मेथड एक्टिंग की है।" राज कुंद्रा के इस बयान पर भी काफी बाते हुईं हैं। गौरतलब है कि अश्लील वीडियो मामले में उनका नाम सामने आया था और इसके बाद उनको कुछ जेल में भी रहना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications