राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के नाम किये मुंबई के 5 फ्लैट और एक बंगला- इतनी करोड़ है प्रॉपर्टी की कीमत!

By Filmibeat Desk

राज कुंद्रा पिछले कई महीनों से चर्चा में बने हुए हैं। अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति को दो महीने तक जेल में रखा गया था। अब वह बेल पर बाहर हैं। हाल ही में शमिता शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक बड़ी पार्टी रखी थी, जहां वो मीडिया के सामने भी आए।

बहरहाल, राज कुंद्रा से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है कि उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके के कुल पांच लक्जरी अपार्टमेंट और एक बंगला अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने नाम कर दिये हैं। इस पूरे प्रॉपर्टी की कीमत 38.5 करोड़ बताई जा रही है।

raj-kundra-transfers-properties-worth-38-5-crores-to-shilpa-shetty

zapkey डॉट कॉम के रिपोर्ट के अनुसार, जुहू स्थित जिस बंगले में वो अपनी फैमिली के साथ रहते हैं, उसे भी राज ने शिल्पा के नाम पर ट्रांसफर दिया है। शिल्पा का जुहू वाला बंगला 5,995 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है, जिसके ट्रांसफर पर शिल्पा ने 1.9 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी है। उनका यह आलीशान बंगला समुद्र तट से लगभग 300 मीटर की दूर पर बना हुआ है।

शमिता के जन्मदिन में शामिल

शमिता के जन्मदिन में शामिल

दूसरी ओर, हाल ही में रानी राखी सावंत ने शमिता शेट्टी के जन्मदिन की पार्टी से राज कुंद्रा के साथ एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्हें शिल्पा के पति को अपना 'भाई' कहते हुए देखा जा सकता है।

बॉलीवुड पर साधा निशाना

बॉलीवुड पर साधा निशाना

राखी की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए राज कुंद्रा ने बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधते हुए कहा-"यह बॉलीवुड में एकमात्र वास्तविक व्यक्ति हैं और मैं उससे प्यार करता हूं। वह एकमात्र व्यक्ति हैं जो सही के लिए खड़ी रही हैं।"

पोर्नोग्राफी मामले में आरोप

पोर्नोग्राफी मामले में आरोप

गौरतलब है कि, राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और एप पर रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी भी की गई थी। एक के बाद एक कई लड़कियों ने राज कुंद्रा पर जबरदस्त पोर्न फिल्मों में काम करवाने का आरोप भी लगाया था।

जारी किया था बयान

जारी किया था बयान

दो महीने तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद उन्हें जमानत पर बरी कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने बयान जारी किया था। बयान में उन्होंने इस पूरे मामले को 'विच- हंट' कहा। उन्होंने पोर्न कंटेंट के प्रोडक्शन या डिस्ट्रीब्यूशन से अपने जुड़े होने की हर बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

परिवार ने पहले ही मुझे दोषी घोषित कर दिया

परिवार ने पहले ही मुझे दोषी घोषित कर दिया

उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्य से मीडिया और मेरे परिवार ने पहले ही मुझे दोषी घोषित कर दिया है। हर कहीं मेरे मानवीय और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ, जिससे मुझे बेहद दर्द झेलना पड़ा है। ट्रोलिंग निगेटिविटी और टॉक्सिक पब्लिक ओपिनियन कमजोर करने वाली रही है।"

मेरी निजता का सम्मान करें

मेरी निजता का सम्मान करें

अंत में उन्होंने कहा,"मैं शर्म से अपना चेहरा छुपाने वाले लोगों में नहीं हूं, लेकिन चाहता हूं कि इस लगातार मीडिया ट्रायल के साथ मेरी प्राइवेसी में दखल न हो। मेरी प्राथमिकता हमेशा से मेरा परिवार रहा है, इस समय कुछ और मायने नहीं रखता।मेरा मानना​​ है कि गरिमा के साथ जीने का हर व्यक्ति का अधिकार है और मैं यही अनुरोध करता हूं। इस के लिए समय निकालने और अब से मेरी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X