धोखाधड़ी केस में फंसते ही शिल्पा के पति ने खेला नया दांव, Premanand Maharaj को किडनी दान करेंगे Raj Kundra?

Shilpa Shetty Raj Kundra at Premanand Maharaj Darbar: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा इन दिनों दो वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ उन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, तो दूसरी तरफ ये कपल आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में दर्शन करते हुए नजर आया। विवाद और भक्ति का ये कॉम्बो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
धोखाधड़ी के गंभीर आरोप
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के डायरेक्टर दीपक कोठारी ने शिल्पा और राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका दावा है कि कपल ने बिजनेस में निवेश कराने के नाम पर उनसे मोटी रकम ली, लेकिन वो पैसा बिजनेस में न लगाकर अपने निजी खर्चों में इस्तेमाल कर लिया।
विवादों के बीच प्रेमानंद जी महाराज के दरबार की राह
जहां एक तरफ कोर्ट में केस चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ शिल्पा-राज ने आध्यात्मिक सुकून की तलाश में प्रेमानंद जी महाराज के दरबार का रुख किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ये कपल मुस्कुराते हुए महाराज से बातें करते नजर आ रहा है।
महाराज का गहरा संदेश
महाराज ने बातचीत के दौरान जीवन का गूढ़ मंत्र सुनाया। उन्होंने कहा- 'जीवन भी एक अभिनय है। असली सवाल ये है कि हम किसके लिए जी रहे हैं। अगर हम भगवान के लिए जी रहे हैं तो जीवन सार्थक है, वरना धन, स्वास्थ्य और करियर किसी भी पल खत्म हो सकता है।'
राज कुंद्रा ने दिया 'किडनी ऑफर'
गंभीर बातचीत के बीच राज कुंद्रा ने माहौल हल्का करते हुए मजाक में कहा- "आज मेरी एक किडनी आपके नाम।" इस पर महाराज हंस पड़े और बोले- "मुझे आपकी किडनी नहीं, बस आपकी सेहत और खुशियां चाहिए।"
'राधा नाम' का जप सबका समाधान
जब शिल्पा और राज ने पूछा कि अब उन्हें क्या करना चाहिए, तो महाराज ने सीधी सलाह दी- "रोज 10,000 बार 'राधा' का नाम जपिए, सब ठीक हो जाएगा।"


Click it and Unblock the Notifications











