राज कुंद्रा को लेकर नई कॉन्ट्रोवर्सी, देश से भाग न जाएं इसलिए जारी हुआ LOC, शिल्पा शेट्टी पर भी लटकी तलवार!

Raj Kundra cheating case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर ₹60.48 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा है।
15 सितंबर को होगी पूछताछ
पहले राज कुंद्रा को 10 सितंबर को जांच के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने समय मांगा। अब वे 15 सितंबर को EOW के सामने पेश होंगे। इस बीच, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी कर दिया गया है ताकि वे देश से बाहर न जा सकें।
ऑडिटर को भी बुलाया गया
EOW ने बताया कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। दरअसल, पहले भी शिल्पा और कुंद्रा को तीन बार बुलाया गया था, लेकिन दोनों ने लंदन में रहने का हवाला देते हुए वकील भेजा। अधिकारियों का कहना है कि वकील द्वारा दी गई जानकारी अधूरी थी, इसलिए अब FIR दर्ज करनी पड़ी।
शिकायत और निवेश की कहानी
यह मामला दीपक कोठारी (60) की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने ₹60.48 करोड़ Best Deal TV Pvt. Ltd. में निवेश किए। यह कंपनी शिल्पा और राज कुंद्रा की प्रमोटेड कंपनी थी।
कोठारी का कहना है कि यह पैसा बिजनेस को बढ़ाने के नाम पर लिया गया, लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल उनकी निजी जरूरतों के लिए किया गया।
कंपनी पर दिवालियापन का आरोप
कोठारी ने यह भी बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है। इससे पहले एक और ने भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
दर्ज हुआ मामला
गहन जांच के बाद EOW ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और एक अन्य शख्स के खिलाफ IPC की धारा 403 (संपत्ति का गलत इस्तेमाल), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (समान इरादा) के तहत केस दर्ज किया है।


Click it and Unblock the Notifications











