..................... Raj Kundra spotted with wife Shilpa Shetty at temple after getting bail। शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा की जमानत मिलने के बाद पहली तस्वीर - Hindi Filmibeat

जेल से बाहर आने के बाद पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा की पहली तस्वीर, ऐसी हो गई हालत

पोर्न फिल्म बनाने के मामले में राज कुंद्रा को जेल हुई। इसके बाद काफी परेशानी झेलने के बाद राज कुंद्रा को इस केस में जमानत पर रिहा किया गया। इस पूरे मामले के दौरान शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर वापसी की। शिल्पा शेट्टी ने गणपति से लेकर दिवाली तक यहां तक कि अपने बच्चों के साथ कई तस्वीरें शेयर की।

Recommended Video

Shilpa Shetty के साथ जेल से रिहा होने के बाद नजर आए Raj Kundra, मंदिर में किए दर्शन | FilmiBeat

लेकिन कहीं पर भी राज कुंद्रा दिखाई नहीं दिए। जेल से रिहा होने के बाद पहली दफा राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ दिखाई दिए। एक दूसरे के हाथ थामकर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक साथ नजर कैमरे में कैद हुए। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में गए हैं।

Raj Kundra, Shilpa Shetty

इसी मंदिर से राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इस तस्वीर में दोनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। तस्वीर में शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा का हाथ पकड़े हुए मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं। दोनों ने एक साथ हिमाचल प्रदेश के मां चामुण्डा देवी मंदिर में पति के साथ माता के दर्शन किए हैं। कुछ दिन पहले ही शिल्पा शेट्टी ने इस बात की जानकारी यह बता कर दी है कि धर्मशाला डायरी।

शिल्पा और राज

शिल्पा और राज

अपने बेटी और बेटे के साथ भी शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया था। राज कुंद्रा इस वीडियो में नहीं दिखाई दिए थे। इस तस्वीर में राज कुंद्रा काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। जेल से निकलने के बाद राज कुंद्रा की यह पहली तस्वीर है। हालांकि इस मामले को अभी एक वक्त गुजर चुका है। लेकिन राज कुंद्रा ने खुद को पूरी तरह से मीडिया से दूर रखा है। जुलाई में ही राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म निर्माण और वितरण मामले में गिरफ्तार किया गया था।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक साथ

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक साथ

एक लंबे समय के बाद राज कुंद्रा को सितंबर में जमानत मिली। शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी वीडियो और तस्वीरें शेयर किए हैं। इससे पहले राज कुंद्रा के जेल में रहने के दौरान शिल्पा शेट्टी ने अकेले माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा की थी।

राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट

राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने भी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद ट्रोल से परेशान होकर खुद को सोशल मीडिया के साथ अपने काम से भी दूर कर लिया था। 19 जुलाई को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की गई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अदालत में राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट दायर की। इसके बाद दो महीने अधिक यानी कि 62 दिन बाद राज कुंद्रा को जमानत पर रिहा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X