शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने एक्स वाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा- "उसका मेरी बहन के पति के साथ था अफेयर"
राज कुंद्रा की एक्स वाइफ कविता का पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शिल्पा शेट्टी पर उनकी शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। अब राज कुंद्रा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि, शिल्पा पर बेवजह आरोप लगाया जा रहा है, जबकि उनके तलाक के लिए खुद कविता ही जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि उनकी एक्स वाइफ का उनके जीजा के साथ अफेयर चल रहा था।
राज कुंद्रा और कविता की शादी साल 2003 में हुई थी और साल 2006 में दोनों ने तलाक ले लिया था। जिसके बाद, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी की थी।

अब तलाक के इतने सालों बाद राज कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि कविता ने शिल्पा पर बेवजह इल्जाम लगाए हैं और सनसनीखेज खबर के लिए कविता ने अखबार को करोड़ों रुपए दिए थे।
उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे पर सालों बाद बात करके हल्का महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं सच बोल पा रहा हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि अब कविता इस बारे में क्या कहती है।"


Click it and Unblock the Notifications