राज कुंद्रा- शिल्पा शेट्टी के खिलाफ FIR- लड़कियों से जिस्म की नुमाइश कराई पेमेंट नहीं दिया
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में काफी समय पहले जेल से बाहर आ गए हैं। राज कुंद्रा केस में सबसे अधिक चर्चा किसी की रही है तो वो शर्लिन चोपड़ा रही हैं। शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए एक नहीं बल्कि कई दफा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर आरोप लगाए हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर लगातार अपने बयान से हमला करने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने एक बड़ा कदम उठाया है।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया अकाउंट ट्टिटर के जरिए शर्लिन चोपड़ा ने इसकी जानकारी दी है। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा मीडिया से बात कर रही हैं। इस वीडियो के साथ शर्लिन चोपड़ा ने कैप्शन में बताया है कि पुलिस में शिकायत करने के पीछे की वजह क्या रही है?

शर्लिन चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि मैं आज अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है मैंने। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा के पोर्न फिल्म केस पर भी बात कर रही हैं।

लड़कियों से जिस्म की नुमाइश
शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा कर आप उनकी पेमेंट क्यों नहीं करते हैं? उन्हें चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनेस? शर्लिन चोपड़ा इस वीडियो में आगे कहती हैं कि अगर आपको बिजनेस मैन बनना है तो जाइए टाटा से सीखिए कि कैसे बिजनेस करते हैं, एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादे होते हैं किए जाते हैं वो निभाते हैं। आप क्या करते हैं? आप कलाकार के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं।

अंडरवर्ल्ड की धमकी देते
उनके घर जाकर उन्हेंअंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। वह आगे वीडियो में बताती हैं कि बोला जाता है कि यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। जो भी फिल्म तेरे हाथ में है वो छीन जाएगी। मैं आज नहीं डरने वाली हूं। मैं दुर्गा मां का आशीर्वाद लेकर आयी हूं। ना आपके डरूंगी ना आपके पावर से। आपने कहां था कि जब तक आपके सिर पर बिग बॅास का हाथ है, आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।

राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप
शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस से सारी जानकारी शेयर की है। गौरतलब है कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था कि राज ने उनके घर पर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। शर्लिन चोपड़ा ने अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।


Click it and Unblock the Notifications