एडल्ट स्टार बन्ना शेख से जुड़े शिल्पा शेट्टी के पति के तार, राज कुंद्रा बोले- मैंने हमेशा अपना बिजनेस...

Raj Kundra

Raj Kundra Bangladeshi Adult Star Link Up: बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख इस दिनों अपनी गिरफ्तारी को लेकर काफी सुर्खियो में हैं। दरअसल, भारत में अवैध तरीके से रहने के कारण बन्ना शेख को महाराष्ट्र के उल्हासनगर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के लिंक अप की खबरे आ रही है जिसपर उन्होंने रिएक्ट किया है।

दऱअसल, रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख की गिरफ्तारी के बाद खबरें आई कि उन्होंने राज कुंद्रा के प्रोडक्शंस में भी काम किया है। इसी तरह के लिंक अप की खबरों के बीच राज कुंद्रा ने अपना पक्ष रखा है। राज कुंद्रा ने इस मामले में पूरी सच्चाई बता दी है।

राज कुंद्रा ने एचटी सिटी संग बातचीत में कहा कि, "मैं हाल की न्यूज रिपोर्ट्स से बहुत परेशान हूं, जिनमें मेरे बारे में झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इन रिपोर्टों में दावा किया गया है कि एक व्यक्ति, कथित तौर पर एक अवैध अप्रवासी, मेरे लिए काम करता था या किसी के साथ जुड़ा हुआ था (कथित तौर पर मेरी प्रोडक्शन कंपनी से)। मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं मैं इस व्यक्ति से कभी नहीं मिला हूं, न ही मैं कभी किसी ऐसी प्रोडक्शन कंपनी का मालिक रहा हूं या उससे जुड़ा रहा हूं जिसके लिए इस व्यक्ति ने काम किया है।"

राज ने आगे कहा कि, "ये निराधार दावे न केवल मेरी साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि सनसनीखेज और मीडिया आकर्षण के लिए मेरे नाम का फायदा उठाने की भी कोशिश कर रहे हैं। मैंने हमेशा अपना बिजनेस पूरी ईमानदारी से किया है। और मैं ऐसे झूठे आरोप बर्दाश्त नहीं करूंगा।"

इस मामले में राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इसे लेकर लीगल एक्शन की प्लानिंग चल रही है। वकील के मुताबिक, 'मुंबई पुलिस द्वारा कुछ कथित अवैध अप्रवासी को अरेस्ट किए जाने के संबंध में सोशल, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स हैं। फर्जी रिपोर्ट्स कथित आरोपी को मेरे क्लाइंट्स शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा की प्रोडक्शन टीम से जोड़ रही है। मेरे क्लाइंट्स को बदनाम करने के इरादे से फर्जी कहानी बनाने में शामिल अपराधियों पर कानूनी रूप से मामला दर्ज किया जाएगा।"

Read more about: raj kundra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X