पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को दिया बयान- मुझे अब पता चला

By Filmibeat Desk

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस का मामला शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के लिए गंभीर हो गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस पूरे मामले को लेकर राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है। शिल्पा शेट्टी से भी इस पूरे केस को लेकर पूछताछ की गई है। राज कुंद्रा के पोर्न फिल्म बनाने के बारे में क्या उन्हें जानकारी थी, इन सभी सवालों का शिल्पा शेट्टी ने क्या जवाब दिया है।

ये एक मीडियो रिपोर्ट में सामने आया है। अपने बयान में शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि वो राज कुंद्रा से उनके काम के बारे में कभी नहीं पूछती हैं। शिल्पा शेट्टी ने ये भी कहा है कि उन्हें राज कुंद्रा के हॅाटशॅाट एप के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं है।

Shilpa Shetty

आजतक के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने पोर्नोग्राफी केस में खुद की भूमिका किसी भी तरह से ना होने की बात बोली है। इस रिपोर्ट अनुसार शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि उन्होंने साल 2019 में राज कुंद्रा की कंपनी को जॅाइन किया। सौरव कुशवाहा इसके पार्टनर थे।

शिल्पा शेट्टी का बयान

शिल्पा शेट्टी का बयान

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि ये कंपनी पूनम पांडे जैसे एक्ट्रेसेस के शॅार्ट वीडियो बनाती थीं। जहां पर एक्ट्रेसेस एक्सपोज करती थीं। ये सब उनकी इजाजत से होता था। मैंने राज से इस बारे में पूछा था। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि राज ने कहा था कि ओटीटी प्लेटफॅार्म अच्छा कर रहा है। उन्हें इससे अच्छा मुनाफा हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने पोर्न केस पर बोला

शिल्पा शेट्टी ने पोर्न केस पर बोला

इसके बाद राज कुछ वजहों से सौरव कुशवाहा से अलग हो गए। शिल्पा शेट्टी ने ये माना है कि वो कुशवाहा को जानती थीं। जब उनकी गिरफ्तारी हुई थी तो शिल्पा और राज ने इस बारे में आपस में बात भी की थी। शिल्पा शेट्टी ने ये भी कहा कि वो एप्लिकेशन बॅालीफेम के बारे में कुछ भी नहीं जानती।

शिल्पा शेट्टी ने बोला मुझे कुछ नहीं बताया

शिल्पा शेट्टी ने बोला मुझे कुछ नहीं बताया

शिल्पा शेट्टी ने ये साफ तौर पर कहा कि उन्हें अब जाकर ये पता चल रहा है कि वियान इंडस्ट्रीज के जरिए हॅाटशॅाट एप को क्रिएट किया जाता था और फिर पोर्न वीडियो बनते थे। इसे प्रदीप बख्शी की कंपनी को बेचा जाता था। शिल्पा ने कहा कि मैं अपने काम में बिजी रहती थी। पति राज कुंद्रा से ये नहीं पूछती थी कि वे क्या करते हैं। वो मुझे काम के बारे में कुछ नहीं बताते थे। इस बारे में मुझे कोई जानकारी भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X