450 पेज की नई चार्जशीट- Raj Kundra की कमाई करोड़ों , पूनम पांडे- शर्लिन ने बनाया अश्लील वीडियो

Raj Kundra Pornography Case बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस को लेकर फिर हलचल शुरू हो गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस मामले को लेकर नई चार्जशीट दायर की है। पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। साइबर पुलिस ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि राज कुंद्रा ने इससे करोड़ों की कमाई की है। साथ ही मुंबई के कई फाइव स्टार होटल में अश्लील फिल्मों की शूटिंग की गई है। शूटिंग के बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचा गया है। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस पूरे मामले में 450 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है। इसमें राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, फिल्म निर्माता मीता झुनझुनवाला और कैमरामैन राजू दुबे का नाम शामिल है।

अश्लील सीरीज प्रेम पगलामी का निर्माण
इस चार्जशीट में लिखा है कि बनाना प्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म के निदेशक सुवाजीतचौधरी पर भी अश्लील सीरीज प्रेम पगलामी का निर्माण करने और उसे ओटीटी पर अपलोड करने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना में जहां पहले राज कुंद्रा का नाम सबसे आगे था।

पूनम पांडे का मोबाइल एप
वहीं अब पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है। पूनम पांडे पर खुद का मोबाइल एप द पूनम पांडे का निर्माण करने और राज कुंद्रा की कंपनी से सहायता लेकर शूटिंग करने के साथ उसे प्रसारित करना का इल्जाम भी लगा है।

कैमरा मैन राजू दुबे ने वीडियो किया शूट?
कैमरा मैन राजू दुबे ने खुद शर्लिन चोपड़ा के वीडियो शूट करने की बात सामने आयी है। शर्लिन चोपड़ा के लिए अश्लील फिल्म की कहानी लिखने और उसका डायरेक्शन करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में और भी मॉडल की तलाश कर रहे हैं। ताकि और भी सुबूत को जुटाया जा सके।

राज कुंद्रा की हुई गिरफ्तारी
याद दिला दें कि इससे पहले साल 2021 में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने अपनी एक चार्जशीट दाखिल की थी। साइबर पुलिस ने इस पूरे केस पर साल 2019 में मामला दर्ज किया था। पुलिस अनुसार कुंद्रा की कंपनी ने अश्लील फिल्म बनाने के अपराध में मदद की है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को इस पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया और 2 महीने बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली।


Click it and Unblock the Notifications











