राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस कवरेज, भड़कीं शिल्पा शेट्टी- 29 मीडिया हाउस पर करोड़ों का मानहानि केस !
पोर्न केस मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। पोर्नोग्राफी केस की कवरेज लगातार मीडिया में जारी है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने मीडिया पर गंभीर आरोप लगाकर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। शिल्पा शेट्टी ने गलत रिपोर्टिंग और परिवार की छवि खराब करने का आरोप मीडिया पर लगाया है।
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के पोर्न केस को लेकर 29 मीडियाकर्मियों और मीडिया घरानों के खिलाफ बॅाम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसकी सुनवाई शुक्रवार को कोर्ट में हो सकती है। मीडिया पर छवि खराब करने के लिए शिल्पा शेट्टी ने 25 करोड़ की भरपाई की मांग कोर्ट से की है।शिल्पा शेट्टी का आरोप है कि झूठी खबरों के कारण उनके बिजनेस पर असर हो रहा है। कई डील खत्म हो गई है। कई लोग उनके साथ आगे काम भी नहीं करना चाहते हैं। आर्थिक घाटे के साथ उन्हें अपमानित भी होना पड़ा है।

पोर्न केस को लेकर राज कुंद्रा को कोर्ट से राहत नहीं मिल रही है। वहीं इस मामले में राज कुंद्रा पर कुछ एक्ट्रेसेस ने गंभीर आरोप भी लगाए हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से लेकर उनकी 14 दिन जेल में बंद रहने को लेकर लगातार खबरों का सिलसिला जारी है। शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 की रिलीज पर भी इस केस का असर पड़ा है। शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से कहा है कि राज कुंद्रा और उनकी निजी जिंदगी को जनता के बीच लाया जा रहा है। सच्चाई को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने दर्ज किया मुकदमा
ऐसे में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को जमकर ट्रोल किया गया। इन सभी के खिलाफ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया और वेबसाइटों पर छवि खराब करने वाले न्यूज आर्टिकल और कई वीडियो के खिलाफ कोर्ट के दरवाजे पर पहुंची हैं।

शिल्पा शेट्टी ने लगाया छवि खराब करने का आरोप
शिल्पा ने अपने केस में मीडिया हाउस का नाम भी लिखवाया है। शिल्पा शेट्टी का कहना है कि इस तरह की झूठी खबरों से उनकी छवि खराब हुई हैबताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी ने ना सिर्फ मीडिया हाउस बल्कि फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के खिलाफ भी केस फाइल किया है। शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से कहा है कि उनके खिलाफ फैलाई गई सभी झूठी खबरों को इंटरनेट से हटाया जाए।

29 मीडिया कर्मियों- मीडिया संस्थानों पर मानहानि का मुकदमा
ANI की रिपोर्ट अनुसार शिल्पा शेट्टी ने पोर्नोग्राफी मामले में झूठी रिर्पोटिंग के लिए कुल 29 मीडिया कर्मियों और मीडिया संस्थान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है।बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी की इस पूरे मामले में भूमिका पर भी सवाल उठा है। हालांकि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने ये साफ किया है कि शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अभी तक उन्हें कोई सबूत नहीं मिले हैं।

शिल्पा शेट्टी ने याचिका में बताई खुद की लोकप्रियता
याचिका में शिल्पा ने खुद के बॅालीवुड सफर की जानकारी भी दी है। बताया है कि वो एक लोकप्रिय एक्ट्रेस, निर्माता, डांसर और सफल बिजनेसवुमन भी हैं। शिल्पा ने इस याचिका में अपनी किताब The Great Indian Diet Busting the Big Fat Myth और The Diary Of a Domestic Diva का भी नाम शामिल किया है।

लोकप्रिय छवि को झटका
शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से ये भी कहा है कि उन्हें कई शो और इवेंट्स के लिए जज के तौर पर बुलाया जाता है। बिग ब्रदव के 5वें सीजन की वो विजेता रही हैं। शिल्पा शेट्टी के यूट्यूब, सोशल मीडिया फॅालोअर्स की भी जानकारी यहां पर दी गई है। शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि उनकी लोकप्रिय छवि को झटका पहुंचा है।

राज कुंद्रा की जमानत को लेकर सुनवाई
बता दें कि राज कुंद्रा की जमानत को लेकर सुनवाई 31 जुलाई को कोर्ट में होगी। राज कुंद्रा ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी गिरफ्तारी गलत तरीके से की गई है।पुलिस का कहना है कि राज ने जांच में सहयोग ना करते हुए सीआरपीसी की धारा 41 (ए) पर साइन करने से इंकार कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications