जेल में पति राज कुंद्रा ,कड़ी सुरक्षा के साथ शिल्पा शेट्टी पहुंची वैष्णो देवी मंदिर, तस्वीरें VIRAL

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के लिए ये समय काफी मुश्किल है। एक तरफ जहां पोर्न फिल्म केस के मामले में राज कुंद्रा लंबे समय से जेल में हैं। वहीं खुद को हिम्मत देते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपने घर से बाहर आयीं। इसके बाद शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर के सेट पर लौट कर घर पर गणपति बप्पा की स्थापना भी की।

Recommended Video

Shilpa Shetty तमाम मुश्किलों के बीच वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची, बोली- माता ने बुलाया है

इसी के साथ अपने काम से ब्रेक लेकर शिल्पा शेट्टी पहुंच गई हैं माता वैष्णो देवी के मंदिर। पिछले दिनों घर में गणपति बप्पा की स्थापना कर निजी जिंदगी के परेशानी को खत्म करने की प्रार्थन के बाद शिल्पा शेट्टी माता के दरबार पहुंची हैं। बुधवार को शिल्पा शेट्टी जम्मू पहुंची। शिल्पा शेट्टी ने बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वैष्णो देवी की चढ़ाई शुरू की।

Shilpa Shetty

इसी के बाद से शिल्पा शेट्टी की वो तस्वीर वायरल हुई जहां वो माता वैष्णो देवी के आगे माथा टेकने के लिए घोड़े पर बैठ कर रास्ता पार करती हुईं नजर आयीं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि काफी अधिक पुलिस सुरक्षा के साथ शिल्पा शेट्टी मास्क लगाकार कोरोना की सावधानी को देखते हुए वैष्णो देवी पहुंची हैं।

शिल्पा शेट्टी की यात्रा वैष्णो देवी

शिल्पा शेट्टी की यात्रा वैष्णो देवी

बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी इस यात्रा को पूरा करने के लिए हेलीकॅाप्टर से जाने वाली थीं। लेकिन आसमान मेें धुंध के कारण हेलीकॅाप्टर सेवा को स्थगित कर दिया गया। इस वजह से आम जनता के बीच शिल्पा शेट्टी को मंदिर में जाने के लिए पैदल जाना पड़ा। इस वजह से उन्होंने पुलिस सुरक्षा भी खुद के लिए की।

शिल्पा शेट्टी ने बताई वैष्णो देवी जाने की वजह

शिल्पा शेट्टी ने बताई वैष्णो देवी जाने की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने सीएनएन को बताया है कि वो माता वैष्णो देवी की भक्त हैं। वो हमेशा समय मिलने पर माता वैष्णो देवी के दरबार जरूर आती हैं। शिल्पा शेट्टी ने ये भी कहा कि बहुत दिनों बाद बुलावा आया है। शिल्पा शेट्टी ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में देवी के दर्शन के लिए 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा की है।

राज कुंद्रा अभी भी जेल में शिल्पा पहुंची वैष्णो देवी

राज कुंद्रा अभी भी जेल में शिल्पा पहुंची वैष्णो देवी

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मजिस्ट्रेट की एक अदालत में 1500 पन्नों के करीब की चार्ज शीट दायर की गई है। इसके बाद 19 जुलाई को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की गई। राज कुंद्रा इस पूरे मामले में जमानत का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X