पॉर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा का प्लान B, डेढ़ अरब का रेवेन्यू - पॉर्न वीडियो से होने वाला करोड़ों का मुनाफा !
पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को राज कुंद्रा को कोर्ट ने एक बार फिर से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राज कुंद्रा मामले में रोज़ नए नए खुलासे हो रहे हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने अपनी पहली चार्ज शीट में एक पावर पॉइंट प्रजेंटेशन का ज़िक्र किया है, जिसमें राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी से भविष्य में होने वाली कमाई के बारे में अनुमान लगाया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रजेंटेशन में आने वाले ऐप बॉलीफेम से होने वाले मुनाफ़े का रोडमैप तैयार किया गया था। बॉलीफेम को राज कुंद्रा का प्लान बी बताया जा रहा था। गूगल और एप्पल के ऐप स्टोर में राज कुंद्रा की ऐप हॉटशॉट्स के बैन होने जाने के बाद राज कुंद्रा ने बॉलीफेम को प्लान बी बताया था।

ख़बरों की माने तो क्राइम ब्रांच ने जिस पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन का ज़िक्र किया है, उसके मुताबिक़ राज कुंद्र को पोर्न बिज़नेस से इस साल यानी 2021-2022 में करीब 36.5 करोड़ रुपये ग्रॉस रेवेन्यू का लक्ष्य रखा था, जिसमें 4.76 करोड़ का मुनाफ़ा होना था।
इस पावर पॉइंट प्रजेंटेशन में अगले तीन साल की कमाई का आकलन किया गया है। बॉलीफेम के जरिए राज कुंद्रा साल 2022-23 में ग्रॉस रेवेन्यू 73 करोड़ रुपये और मुनाफा 4.76 करोड़ रुपये बताया है।


Click it and Unblock the Notifications











