राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म रैकेट: सेक्स को लाईव दिखा कर बॉलीवुड से बड़ी एडल्ट इंडस्ट्री बनाने का था प्लान - पुलिस

शिल्पा शेट्टी के पति, बिज़नेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने पॉर्न फिल्म रैकेट के हिस्सेदार होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हर रोज़ इस केस में कोई ना कई नया पहलू सामने आ रहा है। टाईम्स नाऊ की एक रिपोर्ट की मानें तो पुलिस सूत्रों का कहना है कि राज कुंद्रा को अपने पॉर्न फिल्म बिज़नेस में काफी बड़ी उम्मीद दिखती थी।

पुलिस सूत्रों की मानें तो राज कुंद्रा को लगता था कि पॉर्न इंडस्ट्री का भविष्य है सेक्स की लाईव स्ट्रीमिंग और आने वाले समय में ये एडल्ट इंडस्ट्री बॉलीवुड से भी बड़ी होगी। इस रिपोर्ट को सुनकर लोग काफी हैरान है। खासतौर से इसलिए क्योंकि भारत में पॉर्न बैन है और इसके लिए कड़ी सज़ा का प्रावधान है।

raj-kundra-porn-film-case-plan-live-streaming-of-sexual-acts-from-adult-stars-say-police-sources

राज कुंद्रा हॉटशॉट नाम के एक एप के ज़रिए पॉर्न फिल्मों का रैकेट चला रहे थे। इस एप के लिए पूनम पांडे, गहना वशिष्ठ, शर्लिन चोपड़ा जैसी मॉडल्स ने काम किया है। हालांकि राज का कहना है कि उन्होंने 2019 में हॉटशॉट एक विदेशी कंपनी को 25 हज़ार डॉलर में बेच दी थी।

एक बंगले पर छापे से हुई शुरूआत

एक बंगले पर छापे से हुई शुरूआत

इस पूरे केस की शुरूआत हुई फरवरी में जब मुंबई पुलिस ने मड आईलैंड के एक बंगले पर छापा मारा और वहां से कई लोगों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा। इस बंगले पर एक पॉर्न फिल्म की शूटिंग हो रही थी। इनमें से एक हीरोइन ने पुलिस का साथ दिया और उसी के साथ के बाद पुलिस ने बाकियों पर ये मामला दर्ज कर मुंबई में चल रहे पॉर्न फिल्म रैकेट के बारे में छानबीन शुरू की।

राज कुंद्रा का हॉटशॉट एप

राज कुंद्रा का हॉटशॉट एप

राज कुंद्रा की कंपनी वियान लिमिटेड, एक लंदन की कंपनी केनरिन लिमिटेड के साथ मिलकर हॉटशॉट नाम का एक एप चलाती थी। इस एप पर मॉडल्स के हॉट वीडियो, तस्वीरें और छोटी छोटी फिल्में मौजूद थीं जिन्हें पॉर्न की कैटेगरी का बताया जा रहा है। ये कंपनी कनाडा में रजिस्टर की गई थी क्योंकि भारत में राज पुलिस की नज़रों में आ सकते थे।

भारत से ही होता था सारा कारोबार

भारत से ही होता था सारा कारोबार

हालांकि, राज कुंद्रा के इस एप का सारा काम भारत में होता था। मॉडल्स भी यहीं तय की जाती थीं और इसके अलावा, शूटिंग भी भारत में ही होती थी। शूटिंग के बाद ये वीडियो अपलोड भी राज कुंद्रा के ऑफिस वियान लिमिटेड से किए जाते थे। इस एप से राज कुंद्रा रोज़ाना 8 - 9 लाख रूपये की कमाई कर रहे थे। जब कमाई घट जाती तो वो वॉट्सएप पर अपनी टीम से इसका कारण भी पूछते थे। उनकी ये सभी वॉट्सएप चैट लीक हो चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी का नाम नहीं शामिल

शिल्पा शेट्टी का नाम नहीं शामिल

पुलिस ने एक बातचीत में बताया कि अभी केस में शिल्पा शेट्टी का नाम सामने नहीं आया और ऐसा नहीं लगता कि वो इस केस में किसी भी तरह से जुड़ी हुई हैं। ये कंपनी, राज अपनी बहन के पति के साथ मिलकर चलाते थे। राज की गिरफ्तारी 19 जुलाई को उनके खिलाफ ठोस सुबूत मिलने के बाद की गई है।

अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी

अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी

अब तक इस केस में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहले, मड आईलैंड में पॉर्न रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद एकता कपूर की सीरीज़ गंदी बात की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की गिरफ्तार हुई थीं। गहना को ज़मानत के बाद छोड़ा गया था। हालांकि गहना का कहना था कि वो erotica शूट कर रही थीं पॉर्न फिल्म नहीं।

ट्रोल हुए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

ट्रोल हुए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

इसके बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को काफी ट्रोल किया गया। उनके पुराने ट्वीट भी वायरल हुए जहां कभी वो पॉर्न और जिस्मफरोशी पर बात कर रहे हैं तो कभी अश्लील चुटकुले बना रहे थे। वहीं कपिल शर्मा के साथ उनका एक पुराना क्लिप भी वायरल हुआ जहां कपिल, राज से पूछते दिखाई दिए कि आप कुछ करते नहीं हैं तो इतना कमाते कैसे हैं!

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, हॉटशॉट एप, विश्व का पहला 18+ एप है। शिकायत दर्ज होने के बाद इसे गूगल और प्लेस्टोर दोनों ही जगह से हटा दिया गया है। इस एप पर विश्व के सबसे बड़े मॉडल्स के एक्सक्लूसिव वीडियो, तस्वीरें और फिल्में उपलब्ध थी जो अश्लीलता की कैटेगरी में आती हैं।

शिल्पा शेट्टी के कमबैक पर असर

शिल्पा शेट्टी के कमबैक पर असर

अभी तक इस केस में शिल्पा शेट्टी का नाम नहीं लिया गया। पुलिस का कहना है कि शिल्पा पर कुछ कहना ठीक नहीं होगा क्योंकि अभी केस से जुड़ी जांच चल रही है। लेकिन शिल्पा शेट्टी के कमबैक पर इसका असर ज़रूर दिख रहा है। शिल्पा शेट्टी हंगामा 2 के साथ कमबैक करने वाली हैं लेकिन फिलहाल वो फिल्म के प्रमोशन से भी दूर हैं।

शुक्रवार तक जेल में रहेंगे राज कुंद्रा

शुक्रवार तक जेल में रहेंगे राज कुंद्रा

जहां शिल्पा शेट्टी अपने टीवी शो, सुपर डांसर की शूटिंग पर नहीं पहुंची और खबरों के मुताबिक उनकी जगह करिश्मा कपूर ने शूटिंग पूरी की। वहीं राज कुंद्रा, भायखला जेल में शुक्रवार तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे। सूत्रों की मानें तो फिलहाल राज के खिलाफ कोई सीधा सुबूत नहीं है लेकिन chain of evidence में उनका नाम है जिसकी पुष्टि होने पर उन्हें भारी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X