गहना वशिष्ठ का खुलासा, 'शमिता शेट्टी को करने वाले थे राज कुंद्रा नई फिल्म में कास्ट', ऐप के लिए थी बड़ी तैयारी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में अरेस्ट हैं। इस मामले में राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म बनाने व प्रसारण के मामले में लगातार फंसते जा रहे हैं। अब तक उनपर कई मॉडल्स ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस मामले में erotic स्टार और गंदी बात गहना वशिष्ठ ने लंबा चौड़ा बयान दिया है। राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म विवाद पर गहना वशिष्ठ ने चौंकाने वाला बयान दिया है। गहना वशिष्ठ ने कहा कि राज कुंद्रा नए ऐप के लिए प्लानिंग कर रहे थे। वह शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को इस ऐप के लिए लॉन्च करने वाले थे।

गहना वशिष्ठ ने नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत में इस बारे में खुलासा किया। पॉर्नोग्राफी मामले में गहना वशिष्ठ ने दावा किया कि राज कुंद्रा एक नए ऐप को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। मैं जेल जाने से कुछ दिन पहले राज कुंद्रा के ऑफिस गई थी और मालूम चला था कि वह एक ऐप को ला रहे थे जिस पर चैट शो से लेकर रियालिटी शो व अन्य नॉर्मल शो व फिल्में आने वाली थी। इस ऐप के लिए वह एक फिल्म बनाने वाले थे जिसके लिए वह शमिता शेट्टी को कास्ट करने वाले थे।

गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा के साथ काम करने वाली थीं
गहना वशिष्ठ ने ये भी दावा किया कि वह इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाली थी और फिल्म के लिए शमिता शेट्टी कास्ट होनी थीं। शमिता शेट्टी से वह कभी मिली नहीं हैं।

कंगना रनौत पर गहना वशिष्ठ का तंज
गहना वशिष्ठ ने कंगना रनौत के लिए कहा कि वह जिस थाली में खाती हैं उसी थाली में छेद करती हैं। गहना ने कंगना की बहन रंगोली चंदेल को लेकर भी तंज कसा।

गहना वशिष्ठ ने दिया राज कुंद्रा का साथ
गहना वशिष्ठ ने राज कुंद्रा के समर्थन में कहा कि वह भी ऐसी ही फिल्में बनाते हैं जैसी कि वेब सीरीज और ओटीटी पर बनने वाली बोल्ड जैसी फिल्में होती हैं।

पूनम पांडे पर गहना वशिष्ठ का हमला
गहना वशिष्ठ ने राज कुंद्रा मामले में पूनम पांडे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राज कुंद्रा जबरदस्ती उनसे पॉर्न फिल्में कैसे बनवा सकते हैं। वह तो खुद न्यूड तस्वीरें शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











