राज कुंद्रा के पॉर्न फिल्म अरेस्ट: पूनम पांडे का पिछला पुलिस बयान वायरल, राज कुंद्रा ने बनाया एडल्ट स्टार
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पूनम पांडे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वो अपने केस का इस्तेमाल इस समय नहीं करेंगी। इस समय वो शिल्पा शेट्टी और उनके दो छोटे बच्चों के लिए बहुत ही ज़्यादा दुखी और चिंतित हैं। मैं सोच भी नहीं सकती की उन पर क्या बीत रही होगी इसलिए मैं इस समय इस मौके का इस्तेमाल अपने दुखों को दिखाने के लिए नहीं करूंगी।
हां मैंने 2019 में राज कुंद्रा पर चोरी और फ्रॉड का एक केस दर्ज किया था जो पहले मुंबई के सेशन कोर्ट और फिर हाई कोर्ट तक पहुंचा है। चूंकि ये मामला कोर्ट में लंबित है इसलिए मैं इस पर फिलहाल कोई भी बात नहीं कर सकती हूं। मुझे पुलिस और न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है।

इस बीच पूनम पांडे का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। दरअसल, मुंबई पुलिस इस मामले में फरवरी 2021 से जांच कर रही है जिसके बाद कई लड़कियों के बयान लिए गए। इनमें पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा का भी नाम लिया जा रहा है। DNA ने एक रिपोर्ट में उनके पुलिस स्टेटमेंट में राज कुंद्रा नाम होने की खबर भी दी है।

पुराना बयान हो रहा है वायरल
पूनम पांडे ने कुछ महीनों पहले इस केस के सिलसिले में बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में वो राज कुंद्रा के ज़रिए ही आईं। पूनम पांडे के साथ ही इस कई जगह शर्लिन चोपड़ा के भी इसी तरह के बयान की चर्चा हो रही है। वहीं मुंबई पुलिस भी कह चुकी है कि उनके पास राज के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं।

क्या है पूरा केस?
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी, फरवरी 2021 में दर्ज हुए एक केस के सिलसिले में हुई है। ये केस था पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें बेचने का। इस केस के सिलसिले में पिछले साल भी कुछ मामले दर्ज हुए थे जहां औरतों को गलत तरीके से दिखाने के मामले दर्ज किए गए। वहीं करीब 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पूनम पांडे को एक अलग मामले में अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

भारत में बैन है पॉर्न
गौरतलब है कि 2020 में भारत में पॉर्न बैन कर दिया गया जिसके बाद इससे जुड़े सारे मामलों को आपराधिक करार दिया गया और क्राईम ब्रांच इन पर सारी कार्यवाही करेगी। राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उन्हें मुंबई पुलिस की क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।

राज कुंद्रा की क्लाईंट पूनम पांडे
पूनम पांडे का राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राईम मीडिया के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट था। ये कंपनी अलग अलग तरह के एप्स का काम देखती है और पूनम पांडे, राज की कंपनी क्लाईंट थीं। लेकिन पूनम ने ये कॉन्ट्रैक्ट एक महीने में ही खत्म कर दिया था क्योंकि उनका कहना था कि उन्हें सही वक्त पर पेमेंट नहीं दी जा रही थी।

धड़ल्ले से इस्तेमाल किए गए वीडियो
पूनम पांडे का एप एक एडल्ट एप है और राज की कंपनी इसी एप का काम देखती थी। लेकिन ये कॉन्ट्रैक्ट 8 महीने पहले ही खत्म हो गया था। पर पूनम पांडे का कहना था कि राज कुंद्रा की कंपनी उनके वीडियो और तस्वीरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं।

राज ने कहा था मेरा कोई लेना देना नहीं
उस दौरान राज कुंद्रा ने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि जिस कंपनी की पूनम पांडे बात कर रही हैं, उस कंपनी को राज काफी पहले ही छोड़ चुके हैं। लेकिन अब राज कुंद्रा की गिरफ्तारी और पूनम पांडे की बातों में कहीं ना कहीं लिंक दिखाई दे रहा है। मुंबई पुलिस का भी कहना है कि सारे सुबूत मिलने के बाद ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि राज कुंद्रा अकेले नहीं हैं। इस मामले में पुलिस ने एकता कपूर से भी कुछ महीनों पहले पूछताछ की थी जिसके बाद एकता ने अपना बयान दर्ज करवाया था। राज कुंद्रा को शुक्रवार तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications