शिल्पा शेट्टी का दर्दभरा पोस्ट, लिखा- मैं गलतियां करने जा रही हूं, मैं खुद को माफ करुंगी
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न केस के मामले में जेल में बंद है। शिल्पा शेट्टी ने कुछ ही दिन पहले अपने काम और बाहरी दुनिया में वापसी की है। पति राज कुंद्रा के जेल में चले जाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने खुद को लोगों से दूर कर लिया था। लेकिन एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी ने ये भावुक पोस्ट अपने हालात पर शेयर किया है।गुरुवार की रात को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किताब का कुछ लिखा हुआ शेयर किया है। किताब के पेज पर सोफिया लॅारेन की लिखी हुई लाइनें शेयर की है।

इसमें लिखा हुआ कि गलतियां उन बकायों का हिस्सा है जिन्हें जिंदगी के लिए चुकाते हैं।शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट को काफी तेजी से पढ़ा जा रहा है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से एक्टिव हो गई हैं। अपनी निजी जिंदगी के बीच काम पर फोकस कर रही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने लिखा कुछ गलतियां की हैं
इस पर आगे लिखा है कि हम बिना कुछ गलतियां किए जिंदगी को रोचक नहीं बना सकते। हम उम्मीद करते हैं कि गलतियां खतरनाक नहीं होंगी। जिससे दूसरे लोगों को चोट पहुंचे लेकिन गलतियां होंगी। शिल्पा शेट्टी ने आगे बताया है कि गलतियों से सीखना जरूरी है। आगे लिखा है कि हम अपनी गलतियों को उन चीजों के रुप में देख सकते हैं जिन्हें हम भूलना चाहते हैं या अपने सबसे दिलचस्प, चुनौतीपूर्ण और उत्तेजक अनुभवों के तौर में देख सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी लिखा गलती पर पोस्ट
गलतियों के कारण नहीं बल्कि हमने उनसे जो सीखा है उसका कारण। आखिरी में शिल्पा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है कि मैं गलतियां करने जा रही हूं। मैं खुद को माफ करुंगी और उनसे सीखूंगी। शिल्पा ने एक एनिमेटेड स्टिकर भी शामिल किया है। जिसमें लिखा है कि मैंने गलती की लेकिन यह ठीक है।

शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम पर एक्टिव
शिल्पा शेट्टी ने बुधवार को पोस्ट शेयर किया था। शिल्पा शेट्टी ने लिखा था कि हर पल जियो। बता दें कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई को हिरासत में लिया गया। जमानत के मामले पर कोर्ट ने उन्हें बेल देने से इंकार कर दिया है। शिल्पा शेट्टी ने भी सुपर डांसर 4 के सेट पर भी वापसी की है। शिल्पा शेट्टी वापसी पर काफी भावुक हो गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications