..................... Raj kundra Porn case: Shilpa Shetty house raid by mumbai crime branch and inquiry says reports | राज कुंद्रा पॉर्न केस: शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची, पति-पत्नी को आमने सामने बैठा कर पूछताछ! - Hindi Filmibeat

राज कुंद्रा पॉर्न केस: शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची पुलिस, पति-पत्नी को आमने सामने बैठा कर पूछताछ!

बिज़नेसमैन राज कुंद्रा का पॉर्न फिल्मों के प्रसारण व निर्माण को लेकर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ा दी गई है। वहीं अब राज कुंद्रा की पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर रेड मारी है। पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के घर छापेमारी के साथ पूछताछ भी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के मुंबई वाले जुहू के घर पहुंची है। खबरों का कहना है कि अधिकारियों ने राज कुंद्रा के घर तलाशी के साथ साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकते हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स का दावा है कि राज कुंद्रा व शिल्पा शेट्टी को आमने सामने बैठाकर सवाल जवाब करने वाली है।

raj kundra

अब ये सामना आना बाकि है कि शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के मामले में क्या बयान पुलिस को देती हैं। हालांकि इससे पहले शिल्पा शेट्टी को लेकर पुलिस ने साफ कहा था कि राज कुंद्रा केस में अभी तक शिल्पा शेट्टी की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है। वहीं शुक्रवार को कोर्ट ने राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी को 23 जुलाई से बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया है। राज कुंद्रा फिलहाल भायखला जेल में हैं।

19 जुलाई को राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा के घर से पहले उनके ऑफिस पर भी पुलिस ने रेड मारी थी। जहां पुलिस ने अश्लील वीडियो को अपलोड किए जाने वाले सर्वर को सीज किया था।

पुलिस हिरासत में राज कुंद्रा

पुलिस हिरासत में राज कुंद्रा

महाराष्ट्र पुलिस ने कोर्ट में राज कुंद्रा के 7 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। कोर्ट में पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी ठोस सबूत जुटाने बाकि हैं और पूछताछ भी जारी है। ऐसे में कोर्ट राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को 27 जुलाई तक बढ़ा दिया।

सट्टेबाज़ी

सट्टेबाज़ी

पुलिस का कहना था कि राज कुंद्रा ऑनलाइन सट्टेबाज़ी में भी सक्रिय हैं। आरोप है कि अश्लील कंटेंट मामले में राज कुंद्रा ने अपने यश बैंक के अकाउंट के ज़रिए ऑनलाइन सट्टेबाज़ी की है। इस पूरे घटनाक्रम में राज कुंद्रा की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है।

 शिल्पा शेट्टी पति को बचाने के लिए हाईकोर्ट पहुंची

शिल्पा शेट्टी पति को बचाने के लिए हाईकोर्ट पहुंची

पति राज कुंद्रा को इस मामले में बचाने के लिए शिल्पा शेट्टी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राज कुंद्रा के वकील भी लगातार कोर्ट में इस गिरफ्तारी को अवैध बताते आए हैं।

राज कुंद्रा के विवाद

राज कुंद्रा के विवाद

राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह पहले भी सुर्खियों में विवाद के चलते आ चुके हैं। आईपीएल में फिक्सिंग का मामला से लेकर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन को लेकर उनका नाम चर्चा में रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X