राज कुंद्रा पोर्न केस: छापेमारी में पूछताछ, शिल्पा शेट्टी का रोकर बुरा हाल, पति राज से किया झगड़ा!
राज कुंद्रा पोर्न फिल्म केस में लगातार शिल्पा शेट्टी की भूमिका क्या है? इसे लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस पर पहले ही कह दिया है कि अभी तक जांच के दौरान किसी भी तरह शिल्पा शेट्टी का नाम सामने नहीं आया है। फिर भी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंची।
Recommended Video
जहां पर शिल्पा शेट्टी से लंबी पूछताछ की गई। इस दौरान कई बार शिल्पा शेट्टी रो भी पड़ी थीं। ये भी बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के साथ पुलिस के सामने ही शिल्पा शिंदे की बहस भी हुई। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को आज सात दिन हो गए हैं। ऐसे में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर से मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है।

राज कुंद्रा के खिलाफ सबूत मिलने की बात स्वीकार करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच इस केस में राज कुंद्रा के दफ्तर से लेकर घर पर भी छापेमारी कर चुकी है। पुलिस ने राज कुंद्रा और शिल्पा को एक दूसरे के सामने बैठाकर पूछताछ की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 23 जुलाई को पुलिस ने एक्ट्रेस के घर पर उनसे पूछताछ की। शिल्पा शेट्टी ने अपने बयान में ये भी कहा है कि इस मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप बक्शी हैं। शिल्पा ने बताया है कि उनके पति नहीं बल्कि लंदन स्थित बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। शिल्पा ने पति को निर्दोष बताया है।


Click it and Unblock the Notifications