राज कुंद्रा पॉर्न केस: शर्लिन चोपड़ा से 8 घंटे पूछताछ, बोलीं- शिल्पा शेट्टी को पसंद आते थे मेरे वीडियो
पॉर्न रेकेट केस में एक्टर व मॉडल शर्लिन चोपड़ा का नाम भी सामने आया है। शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस केस में शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस मामले में करीब 8 घंटे तक शर्लिन चोपड़ा से सवाल जवाब किए गए। दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक ये पूछताछ जारी रही।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस मामले में फिलहाल जेल में है। पॉर्न वीडियो बनाने और प्रसारण करने के मामले में कई मॉडल और हस्तियों पर गाज गिरती नजर आ रही है। पिछले हफ्ते मुंबई सेशंस कोर्ट ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया था।

शर्लिन चोपड़ा ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद कई मीडिया चैनल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी को मेरे वीडियो बहुत पसंद आते थे।
शर्लिन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि राज कुंद्रा मेरे गुरु थे। लेकिन उन्होंने मुझे गलत आश्वासन दिया। उन्होंने तो मुझे ये तक कहा था कि शिल्पा शेट्टी को भी मेरे वीडियो बहुत पसंद आते हैं। राज कुंद्रा ने ही मुझे विश्वास दिलाया था कि आज के समय में सेमी न्यूड और पॉर्न वीडियो बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। ये सामान्य है। इसीलिए मुझे भी इस काम में आना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











