..................... Raj Kundra Porn case sherlyn Chopra posted video for Shilpa Shetty । राज कुंद्रा पोर्न केस शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी के लिए शेयर किया वीडियो - Hindi Filmibeat

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर किया हमला, वायरल Video, तस्वीरों में दिखाई हकीकत?

By Filmibeat Desk

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में एक नाम जो सबसे अधिक चर्चा में रहा है वो शर्लिन चोपड़ा का है। शर्लिन चोपड़ा ने इस केस में कई वीडियो और तस्वीरें जारी की। शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि राज कुंद्रा ने उन्हें भी अपने पोर्न ऐप के लिए काम करने का प्रस्ताव दिया था।

यहां तक कि राज कुंद्रा के साथ शर्लिन चोपड़ा ने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। फिलहाल राज कुंद्रा जेल में हैं और जमानत का इंतजार कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी काम पर वापसी की है। शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं। पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी ने गलतियों को लेकर एक पोस्ट लिखा था।

sherlyn Chopra, Shilpa Shetty

वहीं अब इसी पोस्ट को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में शर्लिन चोपड़ा से भी लंबी पूछताछ की गई है। रविवार को शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है।

शर्लिन चोपड़ा का वीडियो

शर्लिन चोपड़ा का वीडियो

शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर सवाल उठाते हुए शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो का कैप्शन शिल्पा शेट्टी ने लिखा है कि हाय शिल्पा दीदी, मेरा निवेदन है कि पीड़ित लड़कियों के प्रति आप सहानुभूति रखें और गलती मानने से कोई छोटा नहीं होता है। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि हाय दीदी, हाल ही में आपने एक रियलिटी शो के मंच पर कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की कहानी सुन आपकासीना चौड़ा हो जाता है।

शर्लिन चोपड़ा ने की न्याय की मांग

शर्लिन चोपड़ा ने की न्याय की मांग

आपने ये कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की कहानी रियलिटी है। रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी निडरता इतिहास रचा उसे भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। रियलिटी शो पर आपने ये भी कहा कि जो महिला अपने जीवन में संघर्ष करती हैं उन्हें आपने सलाम किया। आपको बता दूं कि इस देश की जांच एजेंसी आपके समर्थकों से ज्यादा समझदार है। कुछ दिन पहले मैंने आपका पोस्ट पढ़ा था विश्वास के बारे में। मेरा आपसे एक निवेदन है कि एक महिला होने के नाते आप उन बेबस पीड़ित लड़कियों के प्रति सहानूभुति दिखाए जो न्याय की मांग कर रही हैं।

शर्लिन चोपड़ा ने शेयर की राज कुंद्रा के साथ फोटो

शर्लिन चोपड़ा ने शेयर की राज कुंद्रा के साथ फोटो

शर्लिन चोपड़ा ने इस वीडियो के साथ राज कुंद्रा के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि 22 मार्च 2019 को मैं और मेरे मैनेजर डी.के.श्रॅाफ पहली बार राज कुंद्रा से मिले थे। जे डब्ल्यू मैरियट,जुहू। राज ने अपनी कंपनी आम्सप्राइम के बारे में बताते हुए द शर्लिन चोपड़ा एप के आयोजन के बारे में बात की थी। 20 मार्च 2019 को मैंने अग्रीमेंट साइन किया था। हमेशा की तरह राज और शिल्पा के समर्थक और उनकी पीआर टीम इस फोटो को भी फोटोशॅाप्ड कह सकते हैं। मैं यही कहूंगी कि जांच अधिकारी मेरे द्वारा दिए गए तथ्यों की सत्यता की जांच एक्सपर्ट से करवा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X