पॉर्न वीडियो में 9 करोड़ की डील, शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को बताया निर्दोष, कंपनी से दिया इस्तीफा

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में लगातार फंसते जा रहे हैं। शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर रेड मारी। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को आमने सामने बैठाकर पूछताछ भी की। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि शिल्पा शेट्टी ने पति के बचाव में पुलिस से कहा कि उनके पति राज कुंद्रा निर्दोष हैं। साथ ही खबरें ये भी आई है कि राज कुंद्रा की कंपनी से शिल्पा शेट्टी ने रिजाइन कर दिया है।

ANI रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि शिल्पा शेट्टी ने कहा, यह लंदन स्थित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं।

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी ने पति के पॉर्न फिल्म बनाने व प्रसारण के मामले में पुलिस को बयान दिया कि वह हॉटशॉट्स (HotShots) ऐप से अंजान थीं। वह दावा करती हैं कि उन्होंने इस ऐप के लिए कोई काम नहीं किया है। ये एरॉटिक कंटेंट है न कि पॉर्न। साथ ही शिल्पा शेट्टी ने दावा किया कि पति राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म बनाने व प्रसारण के अवैध कार्यों में शामिल नहीं थे।

शिल्पा शेट्टी ने दिया इस्तीफा
वहीं पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो राज कुंद्रा केस में विवाद बढ़ने के बाद शिल्पा शेट्टी ने Viaan Industries कंपनी में डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने बयान दिया कि राज कुंद्रा की वॉट्सऐप चेट्स से कुछ बड़े खुलासे भी हुए हैं जिसमें कुछ इंटरनेशनल डील का खुलासा हुआ है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पूछताछ

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पूछताछ

पुलिस ने शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी के घर छापेमारी की। शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा को उनके घर पुलिस लेकर गई और दोनों को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की।

9 करोड़ की इंटरनेशनल डील

9 करोड़ की इंटरनेशनल डील

एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि, राज कुंद्रा 121 वीडियो को 1.2 यूएसडी मिलियन (करीब 9 करोड़) में बेचने की डील की प्लानिंग करने वाले थे। इसे एक इंटरनेशनल डील बताया जा रहा है।

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस- इंटरनेशनल तार

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस- इंटरनेशनल तार

पॉर्न फिल्म के निर्माण केस में लगातार राज कुंद्रा फंसते जा रहे हैं। करीब 9 करोड़ रुपये की इंटरनेशनल डील के तार भी हाल में सामने आए। खबरें हैं कि राज कुंद्रा हॉटशॉट्स ऐप का सारा काम ऑनलाइन देखते थे जिसका वह सारा कामकाज वॉट्सऐप के जरिए करते थे। इन्हीं वॉट्सऐप चैट्स के जरिए पुलिस ने खुलासा भी किया है।

राज कुंद्रा क्या लाइव पॉर्न भी शुरू करने वाले थे?

राज कुंद्रा क्या लाइव पॉर्न भी शुरू करने वाले थे?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में लेटेस्ट अपडेट देते हुए बताया कि राज कुंद्रा पॉर्न फिल्मों के साथ साथ इस तरह के कंटेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी शुरू करने वाले थे।

राज कुंद्रा सट्टेबाजी में इस्तेमाल करते थे पॉर्न से होने वाली कमाई

राज कुंद्रा सट्टेबाजी में इस्तेमाल करते थे पॉर्न से होने वाली कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक की जांच में ये भी सामने आया है कि राज कुंद्रा पॉर्न फिल्मों से होने वाली कमाई को ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगाया करते थे। पुलिस उनके बैंक अंकाउट्स भी खंगालने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X