पोर्नोग्राफी केस पर राज कुंद्रा ने दी सफाई, कहा- 'दुर्भाग्य है कि मीडिया और परिवार ने पहले ही दोषी मान लिया'

अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को दो महीने तक जेल में रखा गया था। अब वह बेल पर बाहर हैं। सोमवार को राज कुंद्रा ने एक बयान रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले को 'विच- हंट' कहा है। उन्होंने पोर्न कंटेंट के प्रोडक्शन या डिस्ट्रीब्यूशन से अपने जुड़े होने की हर बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और एप पर रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी भी की गई थी। एक के बाद एक कई लड़कियों ने राज कुंद्रा पर जबरदस्त पोर्न फिल्मों में काम करवाने का आरोप भी लगाया था।

raj-kundra-on-pornography-case-it-was-a-witch-hunt

बहरहाल, दो महीने तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद उन्हें जमानत पर बरी कर दिया गया था। लेकिन महीनों बाद राज कुंद्रा की ओर से बयान रिलीज किया गया है, जिसमें उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है और कहा कि वो हर ट्रायल का सामना करने के लिए तैयार हैं।

मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा गया

मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा गया

बयान में राज कुंद्रा ने कहा, "बहुत सोचने के बाद, कई गलत और गैर-जिम्मेदाराना बयानों/ रिपोर्ट्स को पढ़ने और देखने के बाद मुझे लग रहा है कि मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा गया है। मैं अपने पूरे जीवन में कभी भी पोर्नोग्राफी शामिल नहीं हुआ हूं। यह पूरा वाकया कुछ और नहीं बल्कि एक विच हंट है। मैं हर मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जहां सच्चाई की जीत होगी।"

परिवार ने पहले ही मुझे दोषी घोषित कर दिया

परिवार ने पहले ही मुझे दोषी घोषित कर दिया

उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्य से मीडिया और मेरे परिवार ने पहले ही मुझे दोषी घोषित कर दिया है। हर कहीं मेरे मानवीय और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ, जिससे मुझे बेहद दर्द झेलना पड़ा है। ट्रोलिंग निगेटिविटी और टॉक्सिक पब्लिक ओपिनियन कमजोर करने वाली रही है।"

चेहरा छुपाने वाले लोगों में नहीं हूं

चेहरा छुपाने वाले लोगों में नहीं हूं

अपनी निजता को लेकर राज कुंद्रा ने कहा-"मैं शर्म से अपना चेहरा छुपाने वाले लोगों में नहीं हूं, लेकिन चाहता हूं कि इस लगातार मीडिया ट्रायल के साथ मेरी प्राइवेसी में दखल न हो। मेरी प्राथमिकता हमेशा से मेरा परिवार रहा है, इस समय कुछ और मायने नहीं रखता।"

मेरी निजता का सम्मान करें

मेरी निजता का सम्मान करें

अंत में उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि गरिमा के साथ जीने का हर व्यक्ति का अधिकार है और मैं यही अनुरोध करता हूं। इस के लिए समय निकालने और अब से मेरी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X