राज कुंद्रा ने की ज़मानत की अपील, कहा - मुझे बली का बकरा बनाया जा रहा है, जेल में हो चुके दो महीने
बिज़नेसमैन राज कुंद्रा ने पॉर्न फिल्म केस में अपनी ज़मानत याचिका शनिवार, 18 सितंबर को दायर की है। इस याचिका के मुताबिक, राज कुंद्रा का कहना है कि इस पूरे मामले में उन्हें बस बली का बकरा बनाया जा रहा है। राज ने जम़ानत की अपील करते हुए ये भी कहा है कि अब जबकि चार्जशीट दायर हो चुकी है तो इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें ज़मानत मिलनी चाहिए।
गौरतलब है कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पॉर्न फिल्म बनाने और बेचने के आरोप में उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से राज कुंद्रा, दो महीने से पुलिस कस्टडी में हैं।

राज ने कई बार ज़मानत की याचिका दायर की लेकिन कभी पुलिस ने कहा कि राज कुंद्रा देश छोड़ कर भाग सकते हैं, कभी उन पर नए आरोप सामने आते गए जिनकी छानबीन की हवाला देते हुए उनकी ज़मानत याचिका को हर बार खारिज कर दिया गया। अब मुंबई पुलिस राज कुंद्रा को आरोपी बनाते हुए लगभग 1500 पन्ने की चार्जशीट दायर कर चुकी है।

शिल्पा शेट्टी की भूमिका की भी जांच
चार्जशीट दायर होने के बाद राज कुंद्रा ने एक बार फिर से ज़मानत की अपील की है। ज़मानत याचिका में ये भी कहा गया है कि इस मामले की जांच से साफ पता चलता है कि इस मामले से राज कुंद्रा का दूर दूर तक लेना देना नहीं है। ना ही आपत्तिजनक कंटेंट बना रहे थे और ना ही उसके प्रसारण में राज की कोई भूमिका साबित हुई है। वहीं राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी की भूमिका पूरे मामले में संदिग्ध बताई जा रही थी जिसके बाद शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी। साथ हीये जांच भी की गई कि राज कुंद्रा के पॉर्न फिल्म बिज़नेस में शिल्पा शेट्टी का कितना सहयोग था और क्या शिल्पा ने इस धंधे से होने वाली कमाई और मुनाफे में हिस्सेदारी ली ।
Recommended Video

शिल्पा शेट्टी ने राज की कंपनी से दिया था इस्तीफा
शिल्पा शेट्टी ने अपने बयान में साफ किया था कि राज कुंद्रा के इस एप के बारे में उन्हें ज़्यादा जानकारी नहीं थी क्योंकि वो अपने काम में व्यस्त रहती हैं और इसलिए उन्होंने खुद कभी नहीं देखा कि एप पर क्या कंटेंट हैं। हां उन्हें ये ज़रूर पता था कि राज कुंद्रा का एक एप है। शुरू में इस मामले में शिल्पा शेट्टी को क्लीन चिट नहीं दी गई थी, जिसका कारण था राज कुंद्रा की कंपनी से उनका इस्तीफा दे देना।खबरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से कुछ ही दिन पहले, उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था।

मीडिया के खिलाफ शिकायत
गौरतलब है कि इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी से पूछताछ, राज कुंद्रा के सामने हुई थी। पुलिस राज कुंद्रा को जेल से उनके घर लेकर आई थी जहां आमने सामने बैठाकर दोनों से पूछताछ हुई। इस दौरान, शिल्पा शेट्टी कभी राज पर गुस्सा हुईं तो कभी टूटती दिखाई दीं लेकिन उनके बयान राज कुंद्रा के हित में थे। इन सब खबरों के बाहर आने के बाद शिल्पा शेट्टी ने कई मीडिया हाउस के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए मानहानि का आरोप लगाया था जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

काम पर लौट चुकी हैं शिल्पा शेट्टी
इस बीच शिल्पा शेट्टी लगातार अपने सोशल मीडिया के ज़रिए फैन्स को छोटे छोटे संदेश दे रही हैं। वहीं अफवाहों की मानें तो शिल्पा शेट्टी जहां एक तरफ काम पर लौट चुकी हैं वहीं दूसरी तरफ वो अपने बेटे वियान और बेटी समिषा के साथ राज कुंद्रा का घर छोड़ने का मन बना रही हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि कोई नहीं कर सकता है।

राज कुंद्रा के खिलाफ बयान
राज कुंद्रा के इस केस में कई मॉडल्स के बयान लिए गए। गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का कहना है कि इस एप में कोई बुराई नहीं थी और ना ही ये पॉर्न एप था, बल्कि राज कुंद्रा तो शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी इस एप के ज़रिए एक फिल्म में लॉन्च करने वाले थे। वहीं पूनम पांडे का कहना था कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें एडल्ट फिल्मों का रास्ता दिखाया और पूनम के कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर उन्हें डराया और धमकाया। शर्लिन चोपड़ा ने एक बयान में कहा कि राज कुंद्रा ने उनका उत्पीड़न करते हुए उन्हें ज़बरदस्ती किस करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें खुद को बचाने के लिए वॉशरूम में खुद को लॉक करना पड़ा।

बप्पा से की है प्रार्थना
इस बीच शिल्पा शेट्टी ने अपनी आस्था कम नहीं होने दी है। हर साल की तरह वो इस बार भी पूरे धूमधाम से बप्पा को घर लेकर आईं। शिल्पा शेट्टी को गणपति घर ले जाते देख लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया वहीं दोस्तों और फैन्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर हिम्मत देते हुए कहा कि जिस दौर से वो गुज़र रही हैं उस समय ऐसे फैसले ले पाना बेहद भावुक होता है। शिल्पा ये हिम्मत दिखा पा रही है ये काबिले तारीफ है।

वैष्णो देवी के दर्शन
राज कुंद्रा की ज़मानत याचिका दायर होने से पहले शिल्पा शेट्टी ने वैष्णो देवी के भी दर्शन किए और माता के दरबार से उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। इस दौरान शिल्पा की दोस्त उनके साथ मज़बूती से खड़ी दिखाई दीं। शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी को भी बिग बॉस के घर में रहने का पूरा हौसला दिया और उन्हें वीडियो मेसेज भी भेजा। शिल्पा की इस हिम्मत को देख हर कोई प्रभावित है।

राज कुंद्रा की कंपनी पर पॉर्न फिल्में बनाने का आरोप
तनवीर हाशमी ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया है कि उन्होंने राज की कंपनी के लिए खुद न्यूड फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों की अवधि 15 - 20 मिनट होती थी। हालांकि, तनवीर इन्हें पॉर्न फिल्म ना मानकर इरोटिका फिल्में कहते हैं और मानते हैं कि इन फिल्मों को सॉफ्ट पॉर्न भी कहा जा सकता है।पुलिस पूछताछ में तनवीर ने ये भी कुबूल किया कि वो ज़िंदगी में कभी भी राज कुंद्रा से नहीं मिले हैं क्योंकि वो सीधे राज कुंद्रा की कंपनी से नहीं जुड़े थे। बल्कि तनवीर, जिस कंपनी से जुड़े थे वो राज के एप के लिए कंटेंट बनाते थे।


Click it and Unblock the Notifications











