'भागने की कोशिश कर सकता है राज कुंद्रा', पुलिस ने जमानत की बात पर कोर्ट को दिया बड़ा बयान!
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर लगातार खबरें सामने आ रहीं हैं और इस वक्त वो पुलिस की हिरासत में है। लेकिन अब उनकी जमानत को लेकर बातें चल रहीं हैं और कोर्ट में पुलिस ने कुछ ऐसा कह दिया है जो कि चर्चा में चल रहा है। दरअसल राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत की बात पर पुलिस ने कोर्ट से कहा कि बिजनेसमैन को जमानत ना दी जाए। ऐसा करने से समाज में एक गलक मैसेज जाएगा और ये भी संभव है कि राज कुंद्रा भागने की कोशिश करे।
इसके बाद से पुलिस का बयान काफी चर्चा में चल रहा है। इसके अलावा पुलिस ने कहा है कि.. कुंद्रा फरार आरोपी प्रदीप बख्शी के रिश्तेदार हैं और कुंद्रा के उसके साथ संपर्क करने की संभावना है।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस मामले में फिलहाल जेल में है। पॉर्न वीडियो बनाने और प्रसारण करने के मामले में कई मॉडल और हस्तियों पर गाज गिरती नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications