राज कुंद्रा ने अपने एप पर सेक्स सेवाओं के लिए मेरा नंबर लीक किया और धमकी दी - पूनम पांडे का विस्फोटक इंटरव्यू
राज कुंद्रा की पॉर्न फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तारी के बाद हर घंटे ही एक नया खुलासा हो रहा है। अब एडल्ट स्टार पूनम पांडे ने टाईम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि राज कुंद्रा उन्हें लगातार धमकाते थे। जब पूनम ने उनके साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना चाहा तो राज कुंद्रा ने पूनम पांडे का नंबर, सेक्स सेवाओं के एड के लिए अपने एप पर डाल दिया।
इसे समझाते हुए पूनम ने बताया कि उस एप पर पूनम के नंबर के साथ अलग अलग सेवाओं के पॉप अप आते थे। जिसके बाद पूनम को ढेरों अश्लील मेसेज और कॉल आने लगे। लोग उन्हें अश्लील तस्वीरें तक भेजने लगे। पूूनम इतना डर गई थीं कि अपना घर छोड़कर भाग जाना चाहती थीं।

पूनम पांडे का कहना है कि मैं इस इंडस्ट्री में स्थापित हूं। जब वो मेरे साथ ऐसा कर सकते हैं तो पता नहीं नए लोगों को क्या क्या धमकी दी होगी। पूनम का कहना था कि राज उन्हें धमकी दे रहे थे एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साईन करने की जिसके अनुसार पूनम को कुछ अलग तरह की वीडियो और तस्वीरें, इस एप को देनी होगी। और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी सारी निजी डीटेल्स लीक कर दी जाएंगी।

पूनम ने खत्म कर दिया था कॉन्ट्रैक्ट
पूनम पांडे का राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राईम मीडिया के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट था। ये कंपनी अलग अलग तरह के एप्स का काम देखती है और पूनम पांडे, राज की कंपनी क्लाईंट थीं। लेकिन पूनम ने ये कॉन्ट्रैक्ट एक महीने में ही खत्म कर दिया था क्योंकि उनका कहना था कि उन्हें सही वक्त पर पेमेंट नहीं दी जा रही थी।

राज कुंद्रा ही एडल्ट इंडस्ट्री में लेकर आए
पूनम पांडे ने कुछ महीनों पहले इस केस के सिलसिले में बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में वो राज कुंद्रा के ज़रिए ही आईं। पूनम पांडे के साथ ही इस कई जगह शर्लिन चोपड़ा के भी इसी तरह के बयान की चर्चा हो रही है। वहीं मुंबई पुलिस भी कह चुकी है कि उनके पास राज के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं।

इरोटिका और पॉर्न में अंतर है
गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का कहना है कि कानून के अपने नियम और कायदे हैं और वो उसी हिसाब से आगे की कार्यवाही करेगा। हमें मुंबई पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है लेकिन उन्हें पॉर्न को erotica के साथ या फिर bold कंटेंट के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए। गहना का मानना है कि इस केस की सुनवाई के दौरान ये तय कर ही लेगी कि कौन असली मुजरिम है और किसे केवल मोहरे और कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया गया है। इससे आगे हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं।

पहले देखिए ये फिल्में
गहना वशिष्ठ का ये भी कहना है कि, लोग पहले ये फिल्में देखें और तब ही इन पर अपनी टिप्पणी करें। पुलिस ने इस केस को काफी गलत तरीके से समझा है। इनमें से कोई भी फिल्म पॉर्न फिल्म नहीं है। ये केवल बोल्ड फिल्में हैं जो एकता कपूर, अनुराग कश्यप, विभु अग्रवाल जैसे कई प्रोड्यूसर बनाते हैं। बाकी एप जैसे कि नेटफ्लिक्स और अमेज़ॉन का कंटेंट इससे भी ज़्यादा बोल्ड रहता है। गहना, राज के एप के लिए कई फिल्में बना चुकी हैं।

मॉडल ने लगाए गंभीर आरोप
सागरिका सुमन नाम की एक मॉडल का कहना है कि राज की कंपनी ने उनका ऑडीशन मांगा था। ये ऑडीशन एक वीडियो कॉल पर होना था। कॉल पर तीन लोग थे जिनमें से एक राज कुंद्रा थे। ऑडीशन के दौरान, राज के असिस्टेंट उमेश कामत ने सागरिका से न्यूड ऑडीशन देने को कहा। सागरिका इसके लिए तैयार नहीं थीं इसलिए उन्होंने तुरंत मना कर दिया।

यूट्यूबर ने भी लगाए आरोप
यूट्यूबर पुनीत कौर, राज कुंद्रा का नाम पॉर्न फिल्म रैकेट केस में सुनकर दंग रह गई। उन्होंने खुलासा किया कि कुछ दिनों पहले उन्हें राज का एक पर्सनल मेसेज आया था जो उन्हें हॉटशॉट एप पर काम करने के लिए था। पुनीत को लगा कि ये कोई स्पैम मेसेज है क्योंकि राज ऐसा पर्सनल मेसेज कैसे कर सकते हैं। राज का नाम देखकर उन्हें यकीन हो चुका है कि उन्हें राज, पॉर्न फिल्म में काम करने के लिए उकसा रहे थे।

मीका ने देखा है एप
हालांकि, बॉलीवुड में कुछ लोग राज का साथ दे रहे हैं जिनमें से एक हैं मीका सिंह। मीका का कहना है कि राज बहुत ही भले इंसान हैं। उन्होंने एक बार राज का एप देखा है और वो बहुत ही सिंपल सा एप था और उसमें कुछ भी ऐसा नहीं था जो आपत्तिजनक हो।

राखी सावंत का कहना शर्म करो
राखी सावंत का कहना है कि मीडिया को शर्म आनी चाहिए जो लगातार ये न्यूज़ चला रहे है कि शिल्पा शेट्टी के पति पॉर्न फिल्म रैकेट में गिरफ्तार। राखी का कहना है कि शिल्पा शेट्टी जी का नाम इसमें घसीटना बिल्कुल गलत बात है। उनके दो छोटे बच्चे हैं। वो और राज एक सुखी परिवार थे। लोग केवल उन्हें खुश नहीं देखना चाहते थे।

कंगना ने कहा ये सब गटर का हिस्सा हैं
इस केस पर रिएक्ट करते हुए कंगना रनौत का कहना है कि बॉलीवुड अब एक गटर बन चुका है। और ये सभी लोग इस गटर का हिस्सा हैं। कंगना का कहना है कि वो अपनी फिल्म टीकू वेड्स शेरू में इसकी सच्चाई दिखाएंगी।

KRK ने कहा शिल्पा भाभी की जय हो
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा - बेहद गरीब इंसान ही ऐसे काम से पैसा कमाने की सोच सकता है। राज भईया धन्य हैं, शिल्पा भाभी की जय हो। हालांकि बाद में केआरके ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया। उनका कहना था कि शिल्पा एक सीनियर एक्टर हैं और वो इस बात का सम्मान करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











