'मेरी किडनी है, मैं किसी को भी दूं..' प्रेमानंद जी महाराज को ऑफर करके ट्रोल हुए राज कुंद्रा, दिया जवाब..

Raj Kundra on Kidney- शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस वक्त खबरों में हैं। हाल ही में वो प्रेमानंद जी महाराज के पास गए थे और उनको अपनी किडनी ऑफर की थी। इसके बाद लोग उनको ट्रोल करते हुए कह रहे थे कि वो पब्लिसिटी के ऐसा कर रहे हैं।
उनकी छवि खराब हो चुकी है और उसको सही करने के लिए उन्होने प्रेमानंद जी को अपनी किडनी ऑफर की थी। अब लगातार ट्रोल होने के बाद राज कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ी है और मुंहतोड़ जवाब ट्रोलर्स को दिया है।
मैं किसी को भी दूं..
राज कुंद्रा बार बार इन सवालों से तंग आ गए थे और उन्होने कहा है कि, ''मेरी किडनी है मैं चाहे चाचा को दूं या फिर फूफा को, मेरी मर्जी।'' राज कुंद्रा का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि इसके बाद लोग भी नहीं रुके और उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में राज कुंद्रा पर एक शख्स ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और राज कुंद्रा इसको लेकर काफी बुरा फंसे थे। हालांकि शिल्पा ने रिएक्ट नहीं किया था।
डायलिसिस पर गुरु जी
प्रेमानंद जी महाराज की दोनों किडनी काफी समय से खराब हैं। रोज वो मौत से दो-चार होते हैं। कहा जाता है कि रोजाना 5 घंटे उनकी डायलिसिस होती है।
प्रेमानंद जी महाराज ने राज कुंद्रा की किडनी लेने से सीधा इंकार कर दिया था और लोगों को बड़ा झटका लगा था। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी ने उनको किडनी डोनेट करने की बात की है। उनका कहना है कि वो जब तक जिंदा है ऐसे ही रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











