राज कुंद्रा को मिली ज़मानत, 2 महीने बाद जेल से बाहर आए, शिल्पा शेट्टी ने यूं मनाया पति की घरवापसी का जश्न
पॉर्न फिल्म केस में 2 महीने जेल में काटने के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को आखिरकार ज़मानत मिल गई है। राज कुंद्रा को पॉर्न फिल्म बनाने और बेचने के आरोप में 19 जुलाई को कस्टडी में ले लिया गया था। इसके बाद जब तक इस केस की जांच चली, राज पुलिस कस्टडी में ही रहे क्योंकि कोर्ट को बताया गया था कि राज देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकते हैं।
Recommended Video
इसके बाद से राज कुंद्रा की ज़मानत याचिका खारिज होती गई। आखिरकार, जब इस केस में चार्जशीट दायर हो गई तो राज ने वापस ज़मानत की अपील की थी जो इस बार मंज़ूर कर ली गई।

राज कुंद्रा को जम़ानत मिलते ही शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के साथ इसका जश्न मनाया। शिल्पा ने एक अंग्रेज़ी कहावत शेयर की जिसके मुताबिक इंद्रधनुष इस बात का एहसास दिलाने के लिए होते हैं कि हर खराब तूफान के बाद आसमान खूबसूरत होता है। राज कुंद्रा को 50 हज़ार के मुचलके पर ज़मानत मिली है और वो मंगलवार सुबह 10.30 बजे जेल से बाहर आ जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications