Raj Kundra पर बनेगी फिल्म, अश्लील फिल्मों के आरोप में 63 दिन काटी थी जेल!

raj kundra

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की लाइफ काफी शानदार चल रही थी जब वो एक विवाद में फंसे और इसके बाद उनके साथ साथ परिवार की भी खूब फजीहत हुई थी। आरोप लगे थे कि वो अश्लील फिल्में बनाते हैं और उसका विरतरण करते हैं।

हालांकि इसको लेकर किसी तरह की कोई बात साबित नहीं हुई थी लेकिन विवाद के बाद राज कुंद्रा को जेल भेज दिया गया था। हालांकि राज कुंद्रा उस वक्त शांत रहे लेकिन एक साल बाद उन्होने अपनी सोशल मीडिया के जरिए रखी थी और कहा था कि आज वो रिहा हुए हैं और शुभचिंकतो से कहना चाहते हैं कि सच काफी जल्दी सामने आएगा।

बता दें कि इस दौरान राज कुंद्रा करीब 63 दिन आर्थर रोड जेल में थे। लेकिन हैरान करने वाली खबर ये आ रही है कि राज कुंद्रा के इस वाले समय पर एक फिल्म बन रही है। जी हां, पिंकविला ने एक रिपोर्ट साझा की है और इस बात का दावा किया है।

पिंकविला के मुताबिक "राज कुंद्रा पर फिल्म बन रही है और आर्थर रोड जेल जो कि सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाली जेल है, इसका अनुभव साझा किया जाएगा। इस फिल्म में राज कुंद्रा और जेल के पूरे सफर का लेखा जोखा होगा।

इसके अलावा ये भी कहा गया है कि इस फिल्म में को कौन निर्देशित करेगा इसको लेकर किसी तरह का जानकारी सामने नहीं आई है और ये सीक्रेट रखा गया है। बता दें कि राज कुंद्रा एक बड़े बिजनेस मैन हैं और पिछले काफी समय से वो मास्क के साथ ही स्पॉट होते हैं।

हालांकि इस फिल्म के रिलीज के बाद किया होगा ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल राज कुंद्रा या शिल्पा शेट्टी, किसी की तरफ से इस फिल्म को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं हुई है। लेकिन इतना तो तय है कि कुछ भी हो फिल्म काफी अलग और शानदार होने वाली है।

More from Filmibeat

Read more about: raj kundra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X