कुंद्रा ने लिया सलमान से पंगा कहा, जितना वो एक फिल्‍म से कमाते हैं मैं एक माह में काम लेता हूं

Raj Kundra faces ire of Salman Khan fans
मुंबई। देश के जाने-माने बिजनेसमैन और अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का एक नया कारनाम सामने आया है। वो बिना किसी मतलब के बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान से पंगा ले लिया। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने सलमान खान की कमाई पर सवाल उठा दिया। बस क्‍या था सलमान खान के फैन राज कुंद्रा के पीछे पड़ गये और थोडी देर मोर्चा संभालने के बाद कुंद्रा को हथियार डाल दिया और सलमान की तारीफ करने लगे। कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में कहा कि सलमान को पसंद करने की मुझे कोई वजह ही नहीं नजर आती।

मैं ये दावा करता हूं कि सलमान कुछ नहीं कमाते जितना वो कमाते हैं वो मेरी कमाई के आसपास भी नहीं है। मैं आजकल फिल्म बिजनेस में भी हूं, लेकिन वो सिर्फ अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी की वजह से। कुंद्रा ने कहा कि वह सलमान की फिल्‍मों के मुकाबले एक महीने में उनसे कहीं ज्‍यादा कमाते हैं और उन्‍हें सलमान जैसा बनने में कोई दिलचस्‍पी नहीं है। उसके बाद अपने बचाव में दिए बयान में कुंद्रा ने कहा, 'हाल ही में एक प्रेस कांन्‍फ्रेंस में मुझसे पूछा गया कि क्‍या मैं एक्‍ट‍िंग करने के बारे में सोचूंगा? मैं जवाब दिया कि मुझे कौन देखेगा?

दूसरी बात यह कि बतौर बिजनेसमैन मुझे हायर करना सबके बस की बात नहीं होगी। इसी सवाल के संदर्भ में मैं उदाहरण दिया कि एक एक्‍टर और एक बिजनेसमैन की आमदमी में कितना फर्क है। अपनी बात को आसानी से समझाने के लिए मैंने कहा कि सलमान जितना एक साल में कमाते हैं, उतना एक बिजनेसमैन एक महीने में कमाता है। सलमान का नाम इसलिए लिया क्‍योंकि मेरे हिसाब से वह नंबर वन हैं और उनके अलावा कोई दूसरा नाम मुझे नहीं सूझा। मेरे बयान को गलत संदर्भ में लिया गया, जिसकी वजह से सलमान खान के फैंस ने मुझे निशाने पर लिया। मेरी पत्‍नी और उनके परिवार से खान फैमिली के बेहद अच्‍छे रिश्‍ते हैं और मेरे मन में किसी के प्रति कोई गलत भावना नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X