'पॉर्न किंग' का टैग मिलने पर राज कुंद्रा का छलका दर्द, बोले- 'मेरी पत्नी और बच्चे पिस रहे हैं'

raj kundra, shilpa shetty

कुछ समय पहले राज कुंद्रा के साथ कुछ ऐसा हुआ था जो कि आज भी उनको परेशान कर रहा है। जी हां, हम बात कर रहे अश्लील फिल्मों के मामले में दर्ज हुए केस केस बारे में जिसके बाद शिल्पा शेट्टी को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में प्रोड्यूस करने का आरोप लगा था इसके बाद शिल्पा शेट्टी को 'पॉर्न किंग' की बीवी का टैग मिल गया था। आज भी लोग लगातार शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करते हैं और राज कुंद्रा को पॉर्न किंग कहते हैं। अब राज कुंद्रा ने इस पूरे में मामले में चुप्पी तोड़ी है और कुछ कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

पॉर्न किंग के टैग पर क्या बोले राज कुंद्रा

इस दौरान राज कुंद्रा हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, ''मुझे इन चीजों से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन मैं ये बिल्कुल नहीं चाहता कि मेरे बच्चे ये बीवी ये निगेटिव कमेंट्स पढ़ें। शिल्पा आज भी अगर वेलेंटाइन पर कोई पोस्ट कर देती है तो लोग ट्रोल करते हैं। वो उसको पॉर्न किंग की बीवी कहते हुए ट्रोल करते हैं। हालांकि उनको सच नहीं पता है और ना ही वो अदालत को वक्त देन चाहते हैं, वो खुद फैसला सुना रहे हैं।''

सेलिब्रिटी का पति होने का नुकसान

राज बोले, ''मेरे साथ ऐसा इसलिए हुए क्योंकि मैं एक सेलिब्रिटी का पति हूं। अगर मैं ना होता तो मुझे नहीं लगता कि इसका आधा नुकसान भी होता। आप मुझे निशाना बना रहे हैं वो ठीक है लेकिन मेरी पत्नी और बच्चे भी इसमें पिस रहे हैं ये गलत है।'' राज कुंद्रा का ये बयान वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी के साथ इस केस के बाद रिश्ता प्रभावित होने के सवाल पर राज ने कहा था, ''वो तो हंसने लगी थी, उसको यकीन था कि ये सच नहीं है। अगर कोई एक छत के नीचे रहता तो पॉर्न फिल्में बनाने जैसी बड़ी बात सामने आ जाती है।'' ये बात बिल्कुल सही है कि इस केस के बाद शिल्पा को झटका लगा था और उनके हाथ से की प्रोजेक्ट निकल गए थे।

Read more about: raj kundra shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X