..................... Raj Kundra earned 8 Lakhs per day; Mumbai police reveals, porn business grew amid lockdown, Rs 7.5 crore sezied | पोर्न फिल्मों से राज कुंद्रा को हर दिन होती थी 8 लाख तक की कमाई, पुलिस ने किया खुलासा - Hindi Filmibeat

पोर्न फिल्मों से राज कुंद्रा को हर दिन होती थी 6-8 लाख की कमाई, पुलिस ने 7.5 करोड़ किया जब्त, कई अहम खुलासे

By Filmibeat Desk

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पॉर्नोग्राफिक सामग्री बनाने और ऐप पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह शुक्रवार तक पुलिस की हिरासत में रहेंगे। इस बीच मुंबई क्राइम ब्रांच ने मीडिया को दिये बयान कई अहम खुलासे किये हैं। पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा ने डेढ़ साल पहले इस बिजनेस की शुरुआत की। एडल्ट फिल्मों के बिजनेस ने उन्हें एक दिन में 6-8 लाख रुपए की कमाई होती थी।

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान एडल्ट फिल्मों का धंधा और भी बढ़ गया था। शुरुआत में एक दिन की कमाई 2-3 लाख रुपए थी, लेकिन बाद में बढ़कर 6-8 लाख रुपए हो गई। पैसों के ट्रांसफर के डॉक्यूमेंट हजारों में चलते हैं।

Raj Kundra porn case

पुलिस ने कहा, हम सही रकम की विस्तार से जांच कर रहे हैं। अब तक, हमने अलग-अलग खातों से 7.5 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। साथ ही बताया गया कि अश्लील वीडियो से जुड़े सारे कंटेंट उनके ऑफिस में शूट होते थे और इसे लंदन स्थित कंपनी केनरिन लिमिटेड में भेजा जाता था, और वहां से वीडियो अपलोड किए जाते थे। केनरिन लिमिटेड के मालिक राज कुंद्रा के बहनोई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X