शादी की खुशी में नाचे राज कुंदरा
खंडाला (महाराष्ट्र)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का डांस तो सभी ने देखा है लेकिन उनके भावी पति राज कुंदरा भी किसी से कम नहीं। कुंदरा ने शादी से ठीक पहले आयोजित संगीत समारोह के दौरान दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की नकल उतारकर सभी अतिथियों को चौंका दिया।
शिल्पा की दोस्त और व्यावसायिक मित्र किरण बावा ने कहा, "कुंदरा और शिल्पा ने शानदार नृत्य दिखाया। शिल्पा ने जहां फिल्म 'चांदनी' के गीत 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं' पर नृत्य किया जबकि कुंदरा ने जैक्सन के नृत्य कला की नकल उतारी। कुंदरा का प्रदर्शन शानदार रहा।"
शिल्पा और कुंदरा रविवार को शादी रचाने जा रहे हैं। यह शादी बावा के खंडाला स्थित फार्म हाउस में होगी। बावा ने आगे कहा, "व्यवसाय करने की जदग कुंदरा को अभिनय के क्षेत्र में उतरना चाहिए।"
शिल्पा के विवाह समारोह के दौरान आयोजित संगीत में कुंदरा और शिल्पा के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।
इस दौरान शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी ने 'स्किट' डांस के लिए उदीयमान फिल्म स्टार जैकी भगनानी को अपना जोड़ीदार बनाया।
जैकी फिल्म निर्माता वासु भगनानी के पुत्र हैं। जैकी एक अच्छे नर्तक हैं। वह 'कमीने' और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों में नृत्य का प्रदर्शन कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











