..................... Raj Kundra case: After Richa Chadha, now R Madhavan comes out in support of Shilpa Shetty - Hindi Filmibeat

राज कुंद्रा मामले में आर माधवन ने किया शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट- 'आप इस चुनौती को गरिमा के साथ पार करेंगी'

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। 27 जुलाई तक वह पुलिस की कस्‍टडी में थे, जबकि कोर्ट ने 27 जुलाई को उन्‍हें 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। राज कुंद्रा ने बम्‍बई हाई कोर्ट में जमानत की याचिका दी है, जिस पर तीन सुनवाई हो चुकी है। सुनवाई की अगली तारीख 7 अगस्‍त है।

इस पूरे मामले में राज कुंद्रा के साथ साथ शिल्पा शेट्टी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में उनका नाम उछाला जा रहा है। बहरहाल, इस केस पर जहां बाकी पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अब तक चुप्पी साधी रखी थी, अब आखिरकार शिल्पा शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री से कलाकारों का सपोर्ट मिलना शुरु हो चुका है।

r madhavan-shilpa shetty

हंसल मेहता और ऋचा चड्ढा के बाद अब अभिनेता आर माधवन ने राज कुंद्रा मामले में शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट किया है। उनके अनुसार राज कुंद्रा के मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम घसीटा जाना गलत है।

आर माधवन ने शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- "आप सबसे मजबूत लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस चुनौती को भी गरिमा के साथ पार करेंगी। हमारी प्रार्थना हमेशा आपके और आपके परिवार के साथ है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X