..................... Raj Kundra bail denied, sent to judicial custody for 14 days in porn films case | राज कुंद्रा की जमानत खारिज, पोर्न फिल्म मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया - Hindi Filmibeat

राज कुंद्रा की जमानत खारिज, पोर्नोग्राफी केस में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा और पोर्न फिल्मों के मामले में एक अन्य आरोपी रयान थोरपे को मंगलवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 7 दिनों की और हिरासत की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत सारे दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और विदेशी वित्तीय लेनदेन की और जांच की जरूरत है।

Recommended Video

Raj Kundra को हुई 14 दिन की जेल, अब क्या करेंगी Shilpa Shetty ? |FilmiBeat

राज कुंद्रा के खिलाफ न केवल भारत में पोर्न फिल्में बनाने का शिकायत है, जो भारतीय दंड संहिता और आईटी नियमों के कई प्रावधानों के तहत अवैध है.. बल्कि लड़कियों को काम देने के झांसे से पोर्न इंडस्ट्री में लाने का भी है।

Raj Kundra

बता दें, राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका के लिए अपील की थी। पोर्नोग्राफी केस के सिलसिले में उनकी पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

क्राइम ब्रांच ने अदालत के समक्ष यह भी दावा किया कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के संयुक्त खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक जमा किए गए थे और उन्होंने उसी के संबंध में शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X