Raj Kundra ने कैमरे के आगे आकर उड़ाया खुद का मजाक, फिर बातों ही बातों में कहा- 'मेरा काम कपड़े उतारने का...'

raj kundra

Raj Kundra Video: मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा, जिन्हें मास्क-मैन के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने आज सभी को हैरान कर दिया क्योंकि उन्होंने अपने नए टैलेंट का प्रदर्शन किया है। राज कुंद्रा ने हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा और अपने दिमाग और कॉमेडी से सभी को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया।

पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज कुंद्रा जल्द ही अपनी बायोपिक से एक्टिंग डेब्यू करेंगे। कुछ दिन पहले ही सूत्रों ने दावा किया था कि राज को उनकी बायोपिक में नहीं लिया जाएगा और अब, स्टैंड-अप कॉमेडी मंच पर लंदन स्थित बिजनेसमैन राज कुंद्रा के एक हालिया वीडियो ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया साइट पर एक क्लिप जारी की, जिसमें वह अपने दोस्त मुनव्वर फारुकी के लिए स्टैंड-अप कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में, राज को काले रंग का पहनावा पहने देखा जा सकता है, जिसमें काली जैकेट और काली पैंट भी शामिल है। हर दिन की तरह, राज ने एक स्टाइलिश LED मास्क चुना।

जैसे ही वीडियो शुरू होता है, वो अपना इंट्रोडक्शन करते हैं और कहते हैं कि- देवियों और सज्जनो- मैं हू राज कुंद्रा, जिसे मास्क मैन के रूप में भी जाना जाता है। जिसे शिल्पा के पति के रूप में भी जाना जाता है और जिसे सस्ता कान्ये वेस्ट भी कहा जाता है। वो अपनी बात आगे बढ़ाते हैं और कहते हैं कि वो 18 साल की उम्र में लंदन में टैक्सी चलाते थे। 21 साल की उम्र तक पश्मीन शॉल का एंपायर खड़ा कर दिया था। मेरा काम हमेशा से कपड़े चढ़ाने का था, उतारने का नहीं।

आपको बता दें, साल 2021 में राज एक एडल्ट फिल्म रैकेट मामले में अपनी संलिप्तता के कारण सभी सुर्खियों में छाए रहे। इसके लिए उन्हें आर्थर रोड जेल में 63 दिनों की सजा काटनी पड़ी। बिजनेसमैन को ग्यारह अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर अश्लील वीडियो पब्लिश करने और बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो सदस्यता-आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से यूजर्स के बीच साझा किए गए थे। इसके अलावा राज कुंद्रा पर और भी कई आरोप लगाए गए थे।

Read more about: raj kundra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X