पोर्न फिल्म- जिस्मफरोशी पर राज कुंद्रा ने 9 साल पहले लिया राजनेता, क्रिकेटर का नाम, पुराना ट्वीट Viral
पोर्न रैकेट कनेक्शन में सोमवार की रात शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनसे जुड़ी कई तरह की अपडेट सामने आ रही हैं। इस तरह से अचानक से पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर पर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का नाम ट्रेंड कर रहा है।
यूजर्स ने राज कुंद्रा के पुराने ट्वीट को वायरल किया है जहां पर उन्होंने पोर्न अश्लील फिल्में और जिस्मफरोशी पर खुलकर अपनी बात रखी है। ये 9 साल पुराने ट्वीट हैं जहां पर राज कुंद्रा ने साल 2012 में कैमरे पर सेक्सी सीन करने, क्रिकेटर्स, राजनीति और स्टार्स को भी अपनी राय के बीच शामिल किया है।

राज कुंद्रा ने ये भी लिखा है कि एडल्ड स्टार अभिनेता बन रहे हैं। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी खबर सामने आ रही है कि पोर्न फिल्म केस में मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। साथ ही पुलिस ने राज कुंद्रा को कोर्ट में भी पेश कर दिया है। सुबह 4 बजे राज कुंद्रा को मेडिकल जांच के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में ले जाया गया था। फिलहाल बढ़ते हैं उस ट्वीट की तरफ जो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है।

पोर्न वर्सस प्रोस्टिट्यू - राज कुंद्रा का पोर्न फिल्म पर पुराना ट्वीट
राज कुंद्रा ने साल 2012 में अपने आधिकारिक अकाउंट सेट्वीट किया था। जहां पर उन्होंने भारतीय कलाकारों के साथ राजनेताओं पर भी अश्लील फिल्मों को लेकर टिप्पणी की थी। राज कुंंद्रा नेट्वीट किय था कि ठीक है, तो यहां एडल्ट बनाम जिस्मफरोशी( पोर्न वर्सस प्रोस्टिट्यू ) कैमरे के सामने एडल्ट फिल्म बनाने के लिए किसी को भुगतान करना कानून क्यों है? यह एक दूसरे से कैसे अलग है?

राजनेता एडल्ट फिल्मों को देख रहे हैं- राज कुंद्रा ने लिखा
राज कुंद्रा ने अपने दूसरेट्वीट में लिखा है कि अभिनेता क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर राजनीति कर रहे हैं, राजनेता एडल्ट फिल्मों को देख रहे हैं, एडल्ट स्टार अभिनेता बन रहे हैं। आपको बता दें कि सोमवार रात को 8 बजे राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही मंगलवार की सुबह से ये सभी उनके पुरानेट्वीट पर लोग सवाल उठा रहे हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर कई तरह के मीम्स भी सोशल मीडिया पर #RajKundraArrest #ShilpaShetty #शिल्पा शेट्टी के नाम से ट्रेंड किए जा रहे हैं।

पोर्नोग्राफी रैकेट मामसे में मुख्य साजिशकर्ता राज कुंद्रा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस कमिश्ननर हेमंत नागराले ने ये कहा है कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी रैकेट मामसे में मुख्य साजिशकर्ता हैं। पुलिस के पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत भी मौजूद हैं। इस पूरे मामले में राज कुंद्रा के साथ अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा ने पोर्न कंपनी में 10 करोड़ रुपए लगाए हैं।

अश्लील फिल्मों के मामले में ऐसे पुलिस के सामने आया राज कुंद्रा का नाम
ये पूरा मामला शुरू हुआ है गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी से। जहां से अश्लील फिल्में बनाने और न्यूड सीन के लिए मजबूर करने का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस को पेड मोबाइल एप्लिकेशन का पता चला। इसे लेकर उमेश कामत नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। तब जाकर पुलिस के सामने राज कुंद्रा का नाम सामने आया।

पोर्नोग्राफिक बिजनेस के लिए व्हाट्सअप ग्रुप
राज कुंद्रा के पोर्न फिल्म रैकेट में गिरफ्तार होने के बाद ताजा जानकारी सामने आयी है कि राज कुंद्रा एक ऐसे व्हाट्सअप ग्रुप में शामिल थे, जहां पर पोर्न फिल्मों को लेकर चर्चा होती थी। इस ग्रुप में राज कुंद्रा के साथ 5 लोग और सदस्य हैं। इस ग्रुप में पोर्नोग्राफिक बिजनेस पर बात की जाती थी। बताया जा रहा है कि अभी इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications