पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का Video, इतने अरबों के मालिक राज कुंद्रा- शिल्पा शेट्टी, Details

अश्लील फिल्म निर्माण और किसी ऐप के जरिए उसे रिलीज करने के संबंध में बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपने बयान में ये साफ तौर पर कहा है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ सारे सुबूत हैं इसी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

इसी के साथ राज कुंद्रा का गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सबसे पहले पुलिस राज कुंद्रा के घर पहुंची थी। जहां उनसे पॉर्न फिल्म बनाने के मामले में विस्तार से पूछताछ की गई। जो ये वीडियो सामने आया है इसे एएनआई ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

shilpa shetty, raj kundra

ये वीडियो उस दौरान का है जहां पर राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच के जरिए प्रॅापर्टी सेल में पेश किया गया। यहीं से राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की गई। कंट्रोवर्सी तो राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का पुराना नाता रहा है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा की गिनती शहर के सबसे अधिक संपत्ति के मालिक में होती है। ( नीचे देखिए VIDEO)

10 कंपनियों में हिस्सेदारी, महीने में राज कुंद्रा की करोड़ों की कमाई

10 कंपनियों में हिस्सेदारी, महीने में राज कुंद्रा की करोड़ों की कमाई

शिल्पा शेट्टी एक एक्ट्रेस हैं तो वहीं राज कुंद्रा बिजनेसमैन हैं। जो कि महीने में करोड़ों की कमाई करते हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी मुंबई में एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुंद्रा की 10 बड़े और भिन्न कंपनियों में हिस्सेदारी है। बताया जाता है कि वह हर महीने 100 करोड़ से अधिक की कमाई करते हैं। इसे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि साल की कितनी कमाई हो सकती है।

राज कुंद्रा की कुल संपत्ति 2700 करोड़

राज कुंद्रा की कुल संपत्ति 2700 करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुंद्रा की कुल संपत्ति 2700 करोड़ से अधिक की बताई जाती है। लग्जरी गाड़ी का कलेक्शन भी उनके अमीर होने का हाल बताता है। बताया जाता है कि राज कुंद्रा ने हीरे का व्यापार भी करते हैं। इसके बाद उन्होंने कई सारे बिजनेस किए हैं। 10 कंपनियों में उनका हिस्सा है। लंदन की कंपनी ट्रेडकॅार्प लिमिटेड के निदेशक व सीईओ हैं।

10 साल में उनकी नेट वर्थ 80 प्रतिशत से अधिक

10 साल में उनकी नेट वर्थ 80 प्रतिशत से अधिक

एक विदेशी पत्रिका में सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में राज का भी नाम रहा है। 29 साल की उम्र में उन्होंने ये मुकाम हासिल किया था। बीते 10 साल में उनकी नेट वर्थ 80 प्रतिशत से अधिक की बढ़ी है।मुंबई में शिल्पा सी फेसिंग होम में रहती हैं। इस घर का नाम किनारा है। शिल्पा शेट्टी का ये घर रॅायल है।

शिल्पा शेट्टी को करोड़ों का गिफ्ट

शिल्पा शेट्टी को करोड़ों का गिफ्ट

शिल्पा शेट्टी के लिए भी राज कुंद्रा हर साल कोई ना कोई बड़ा तोहफा देते रहते हैं। लंदन में वह करोड़ों रुपए का घर भी शिल्पा शेट्टी को एक जन्मदिन पर तोहफे में दे चुके हैं। जिसका नाम राज महल बताया जाता है। साल 2009 में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने शादी की थी। शिल्पा को राज कुंद्रा ने 4 करोड़ की अंंगूठी पहनाई थी।

मुंबई का आलीशान राज महल- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

मुंबई का आलीशान राज महल- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

अपनी पहली शादी की एनवर्सरी पर राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को बुर्ज खलीफा में करोड़ों का फ्लैट गिफ्ट किया। शिल्पा शेट्टी का मुंबई का घर भी किसी राज महल से कम नहीं है। इस घर में प्राइवेट जिम,स्विमिंग, पूल, गार्डन के साथ सारी लग्जरी सुविधाएं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X