संपत्ति जब्त होते ही राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के गुप्त पोस्ट वायरल, कहां साध रहे हैं निशाना?

बिजनेसमैन राज कुंद्रा और उनकी स्टार पत्नी शिल्पा शेट्टी इस वक्त मुसीबत में हैं। उनको तगड़ा चूना तब तब लगा ईडी ने करीब 98 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। जी हां, उनका जुहू स्थित फ्लैट समेत ये कार्यवाही की गई है।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद दोनों काफी ज्यादा परेशान है। बीते दिन खबर आई थी कि मुंबई जोनल कार्यालय ने अनंतिम रूप से रुपये की अचल और चल संपत्तियों को कुर्क किया है।
धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये, के साथ संपत्तियों में जुहू में स्थित आवासीय फ्लैट, वर्तमान में शिल्पा शेट्टी के नाम पर, पुणे में स्थित आवासीय बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं।
संपत्ति जब्त होने के बाद किसी तरह का कोई बयान नहीं आया था लेकिन अब राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने एक गुप्त पोस्ट लिखा है।
ये हैं गुप्त पोस्ट
राज कुंद्रा ने गुप्त पोस्ट करते हुए एक शेर की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर पर लिखा है, "जब आप अपमानित महसूस करें तो शांत रहना सीखना एक अलग प्रकार का विकास है।" इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने अपने गुप्त पोस्ट में साई बाबा की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होने लिखा, '''#surrender ओम साईं राम।'' जैसे ही उन्होने ये साझा किया लोग अपनी अपनी तरह से आंकलन कर रहे हैं। कोई इसको ईडी से जोड़कर देख रहा है तो कई नॉर्मल पोस्ट पर बात कर रहा है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर किसी ना किसी मुश्किल में रहते हैं। राज कुंद्रा कुछ समय पहले पोर्नोग्राफी केस में भी फंसे थे। हालांकि बाद में उनको राहत मिली थी। इस दौरान भी शिल्पा शेट्टी और राज को काफी अपमान सहना पड़ा था। अब इस मुश्किल से वो किस तरह निकलती हैं ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications