..................... Raj Kundra And Shilpa Shetty defamation case sherlyn chopra asked for 75 crores। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी मानहानि केस शर्लिन चोपड़ा ने मांगा 75 करोड़ - Hindi Filmibeat

शर्लिन चोपड़ा का बड़ा आरोप- राज कुंद्रा- शिल्पा शेट्टी ने अंडरवर्ल्ड की धमकी दी, 75 करोड़ मांगा

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी और शर्लिन चोपड़ा से जुड़ी कंट्रोवर्सी ने नया मोड़ ले लिया है। शर्लिन चोपड़ा को हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मानहानि मामले में नोटिस भेजा है। यह नोटिस इस वजह से भेजा गया था क्योंकि राज कुंद्रा पोर्न केस मामले में शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

साथ ही लगातार राज कुंद्रा के जेल में रहने पर अपना समर्थन जाहिर किया था। जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने अपने खिलाफ उठी इस आवाज के खिलाफ कोर्ट चले गए और मानहानि का नोटिस भेज दिया।

Sherlyn chopra, Raj Kundra,Shilpa Shetty,

इस पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर यह आरोप लगाया है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी मिल रही है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि उनका बयान पुलिस को दर्ज करना चाहिए। एएनआई से बातचीत में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अपनी तीखी टिप्पणी जाहिर की है।

मानहानि से मैं डरने वाली नहीं

मानहानि से मैं डरने वाली नहीं

शर्लिन चोपड़ा ने खुद के खिलाफ मानहानि केस पर पक्ष रखते हुए कहा है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मुझे धमकी दी है। मुझे अंडर वल्ड से धमकी दिलवाईगई है। मानहानि से मैं डरने वाली नहीं हूं। शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा है कि मैं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस से गुजारिश करती हूं कि मेरा बयान दर्ज करना चाहिए ताकि इसमामले को आगे बढ़ाया जा सके। मैंने 75 करोड़ रुपए मानसिकउत्पीड़न करने के आरोप में मांगे हैं।

महिला को अपना आत्मसम्मान बचाने का अधिकार

महिला को अपना आत्मसम्मान बचाने का अधिकार

शर्लिन चोपड़ा ने यह भी कहा कि मेरी टीम ने 23 अक्टूबर 2021 को राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के मुझ पर मानहानि करने को लेकर जवाब दिया है। अपने खिलाफ हुए इस केस को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि एक महिला को अपनी आवाज उठाने के लिए सजा नहीं दी जा सकती है। उसका दुरुपयोग भी नहीं किया जा सकता है। एक महिला को अपना आत्मसम्मान बचाने का पूरा अधिकार है।

शर्लिन चोपड़ा ने दी धमकी

शर्लिन चोपड़ा ने दी धमकी

शर्लिन चोपड़ा ने मानहानि केस में बॅाम्बेहाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। इस मामले की सुनवाई 17 नवंबर को होगी। शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने पक्ष में लिखा है कि एक महिला को एब्यूज के खिलाफ बोलने पर आवाज उठाने पर सजा नहीं मिलनी चाहिए। हिम्मत का मतलब यह नहीं होता कि आप डरेंगे नहीं। हिम्मत का मतलब यह है कि कोई डर आपको रोक नहीं सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X