रकुल और जैकी के संगीत में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने पंजाबी गाने पर लगाए ठुमके, देखें VIDEO

rakul preet singh

Raj Kundra and Shilpa Shetty danced to Punjabi songs in Rakul and Jackie's sangeet: बॉलीवुड के पावर कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) आज 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 3 बजे दोनों समंदर की लहरों के किनारे सात फेरे लेंगे। हर कोई कपल के वेडिंग फोटो और वीडियो के आने का इंतजार कर रहा है ऐसे में बीती रात संगीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा संगीत में धूम मचाते नजर आ रहे हैं।

रकुल-जैकी के संगीत में राज-शिल्पा ने लगाए ठुमके
रकुल और जैकी भगनानी के संगीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के संगीत को और भी रोमांचक बनाने के लिए बॉलीवुड हसीना शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ पंजाबी पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रही हैं। दोनों की एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस ने संगीत की शाम को और भी खूबसूरत बना दिया है।

शिल्पा के लुक्स ने जीता दिल
लुक्स की बात करें तो संगीत के खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ब्लैक कलर के खूबसूरत और बोल्ड साड़ी पहनी नजर आईं। वहीं राज कुंद्रा काले रंग का कुर्ते पहने दिखे। शिल्पा के लुक्स की एक झलक उनके इंस्टा स्टोरी के वीडियो में भी देखी जा सकती है। संगीत के थीम की बात करें तो बड़ी स्क्रीन, बड़ा स्टेज और नेचुरल फूल पत्तियों से संगीत के शाम की सजावट की गई थी। वहीं इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड के कई मेहमान संगीत की शाम को यादगार बनाने नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X