राज कुंद्रा ने वॉट्सएप चैट में माना पॉर्न फिल्में बनाने से होगी मुश्किल, एकता कपूर से भी की तुलना

राज कुंद्रा के पॉर्न फिल्म रैकेट केस में रोज़ कोई ना कोई नया पहलू सामने आता है। अब राज कुंद्रा की एक और वॉट्सएप चैट इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इस वॉट्सएप चैट से एक बात तो साफ है कि राज कुंद्रा ये जानते थे कि वो अपने एप पर जो भी कंटेंट दे रहे हैं वो पॉर्न की श्रेणी में आ सकता है और इतना ही नहीं उन्हें ये भी पता था कि वो मुश्किल में फंस सकते हैं।

राज कुंद्रा ने अपने इस वॉट्सएप चैट में ऑल्ट बालाजी की मालकिन, एकता कपूर और उनके बोल्ड कंटेंट का भी ज़िक्र किया है। हालांकि, इंटरनेट पर ये अफवाह तेज़ी से फैल रही है कि राज कुंद्रा ने इस चैट में कहा कि मेरे बाद इसका नंबर होगा।

raj-kundra-agreed-hotshots-is-a-porn-film-app-in-his-whatsapp-chat-compared-it-to-ekta-kapor

कंट्रोवर्सी के पसंदीदा शख्स, कमाल आर खान ने भी एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, राज कुंद्रा ने कहा कि मेरे बाद अब इसका नंबर लगेगा, होगी गिरफ्तार। कमाल आर खान ने ये भी बताया कि ये वीडियो कहता है कि एकता कपूर भी गिरफ्तार होंगी। ये वीडियो, किसी वेबसाईट ने बनाया है जिसने इस चैट का मतलब निकाला है।

हम आपको इस चैट के मुख्य भाग सीधा सीधा पढ़ा देते हैं। जिनमें तीन बातें साफ होती हैं, पहली - राज कुंद्रा ने कहीं, एकता कपूर की गिरफ्तारी की बात नहीं की, दूसरी - राज कुंद्रा को पता था कि उनका कंटेंट पॉर्न की श्रेणी में आता है और तीसरी - राज कुंद्रा अपने इस पॉर्न एप को बंद कर, प्लान बी शुरू करने की तैयारी में थे।
नोट - ये सारी तस्वीरें Representational हैं, इन्हें ग्राफिक्स के ज़रिए बनाया गया है, ये असली चैट के स्क्रीनशॉट नहीं हैं।

H Accounts का वॉट्सएप ग्रुप

H Accounts का वॉट्सएप ग्रुप

राज कुंद्रा H Accounts नाम के एक वॉट्सएप ग्रुप के एडमिन थे। इस ग्रुप पर उनके एप हॉटशॉट्स से जुड़ी सारी कमाई का बही - खाता डिसकस किया जाता था। इसी ग्रुप पर एक दिन राज कुंद्रा के एक साथी प्रदीप बख्शी ने शेयर किया कि हॉटशॉट्स को गूगल प्ले ने सस्पेंड कर दिया है क्योंकि एप पर नियमों की अनदेखी हो रही थी।

अपने प्लान बी की तैयारी

अपने प्लान बी की तैयारी

राज कुंद्रा ने प्रदीप बख्शी को जवाब दिया कि अच्छा है कि हम लोग प्लान बी पर काम कर रहे हैं। दो तीन हफ्तों में ही हमारा एप लाईव हो जाएगा। इसलिए ज़्यादा चिंता की बात नहीं है। राज ने ये भी कहा कि एंड्रॉइड और ioS हमारे लिए भगवान का तोहफा है।

फिर से गूगल प्ले से अपील

फिर से गूगल प्ले से अपील

प्रदीप बख्शी ने राज को सलाह भी दी कि क्या हम हॉटशॉट की डिजिटल मार्केंटिंग बंद कर, एप से सारी बोल्ड फिल्में हटा दें और फिर एक बार वापस प्लेस्टोर को अपील करें? राज ने जवाब दिया कि ये मददगार नहीं होगा।

पॉर्न कंटेंट के लिए मिले नोटिस से एलर्ट हुए

पॉर्न कंटेंट के लिए मिले नोटिस से एलर्ट हुए

राज कुंद्रा ने अपने एप के वॉट्सएप अकाउंट पर टाईम्स ऑफ इंडिया का एक आर्टिकल शेयर किया। इस आर्टिकल की हेडलाईन में ही था कि पॉर्न कंटेंट दिखाने के कारण 7 OTT प्लेटफॉर्म को पुलिस का समन भेजा गया है। राज ने अपनी टीम को धन्याद कहा कि अच्छा हुआ हमने BF पर काम शुरू कर दिया है।

बोल्ड फिल्में हटाने की हुई बात

बोल्ड फिल्में हटाने की हुई बात

हालांकि, राज के पीए उमेश कामत ने उन्हें सलाह दी कि फिलहाल के लिए अपने OTT से सारा बोल्ड कंटेंट हटा देते हैं। लेकिन राज का कहना था कि उससे हमें कोई मदद नहीं मिलेगी। राज ने साथ ही ये भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि वो ऑल्ट बालाजी हटा पाएंगे।

उमेश कामत ने दिया आईडिया

उमेश कामत ने दिया आईडिया

उमेश कामत ने राज को बताया, हमारा लाईव अच्छा चल रहा है। बोल्ड कंटेंट हटाने से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। उसकी फिल्मों से हमें रोज़ाना केवल 15 - 20 हज़ार का ही रेवेन्यू आता है। उमेश कामत ने राज को कहा कि मैं ऑफिस आकर बात करता हूं।

लाईव कंटेंट पर फोकस

लाईव कंटेंट पर फोकस

राज कुंद्रा ने जवाब दिया कि हमारा फ्यूचर लाईव कंटेंट ही है क्योंकि उस पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग की परमिशन नहीं होती है। इसलिए हमें उस पर ही फोकस करना चाहिए।

ज़्यादा सीरियस नहीं लगी बात

ज़्यादा सीरियस नहीं लगी बात

राज ने अपनी टीम को ये भी सलाह दी कि पुराना सारा केंटेंट बेच दो और 50 लाख रिकवर करने की कोशिश करो। उमेश ने राज को बताया कि ये सब ज़्यादा सीरियस नहीं है। केवल OTT के मालिकों को बुला कर उनसे ये आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा जाएगा।

रोज़ का गणित

रोज़ का गणित

गौरतलब है कि पहले भी राज कुंद्रा की कुछ चैट्स वायरल हुई थीं जिनके अनुसार, उन्हें रोज़ की कमाई बताई जाती थी। एक चैट में उन्हें बताया गया कि HS यानि कि हॉटशॉट से 2,14,546 की कमाई हुई है। राज ने जवाब में कहा बढ़िया हैं। रोज़ लाईव रेवेन्यू की भी कमाई पोस्ट करो।

BF लॉन्च की थी तैयारी

BF लॉन्च की थी तैयारी

जब राज ने देखा कि OTT प्लेटफॉर्म का सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट, पुलिस की नज़र में आ चुका है और इस पर जांच शुरू हो चुकी है, उन्होंने हॉटशॉट बेचकर एक नया प्लेटफॉर्म BollyFame लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी थी। इस एप पर मॉडल्स और हीरोइनों को लाईव स्ट्रीम के ज़रिए जोड़ते क्योंकि इसे बैन नहीं किया जा सकता था।


More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X