"मैं खुद को Google नहीं करता इसलिए प्रेशर में नहीं रहता हूं"
एक्टर राजकुमार राव का कहना है कि 'मैं खुद को गूगल नहीं करता इसलिए मेरे उपर प्रेशर नहीं है।" जानिए क्यों उन्होंने ऐसा कहा है।
राजकुमार राव धीरे धीरे बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाते जा रहे हैं और अब दर्शक भी उनसे अलग तरह की सिनेमा की उम्मीद रखती है। उनकी हाल में आई फिल्म ट्रैप्ड को भी लोगों ने काफी सराहा। खासकर उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया।
[संजय दत्त इस सुपरस्टार एक्ट्रेस के बनेंगे 'पापा'..ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल!]
जब उनसे ये पूछा गया कि क्या वो प्रेशर में रहत हैं कि उन्हें अपना बेस्ट देना है। इसपर उन्होंने बेहद दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने कहा कि "मैं खुद को कभी गूगल नहीं करता इसलिए मुझे पता नहीं होता कि मेरे बारे में क्या खबरें चल रही हैं। सिर्फ बेहतरीन शॉट देकर ही मुझे खुशी मिलती है।"

जब उनसे पूछा गया कि वो क्यों गूगल खुद को नहीं करते उन्होंने कहा कि इन सब चीजों के कारण प्रेशर बढ़ता और जब उनपर प्रेशर होता है वो अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते।
उन्होंने कहा कि "तनाव में मैं कभी अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकता।"उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "एक्टर की इमेज हर फिल्म के साथ बदलती है और मैं खुशनसीब हूं कि मैं अच्छी फिल्में करता हूं। अगर मैं दो बुरी फिल्में करूंगा सबकुछ बदल जाएगा।"


Click it and Unblock the Notifications











