शहीद एक जेल जा चुके लड़के की कहानी!
राज कुमार एक ऐसे एक्टर हैं जो कि हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच अपनी एक अलग ही पहचान बना लेते हैं। चाहे वो उनकी पहली फिल्म लव सेक्स और धोखा हो या फिर रागिनी एमएमएस, तलाश या हाल ही में रिलीज हुई काई पो छे। राज कुमार अपनी एक्टिंग का हर बार एक नया फ्लेवर देते हैं। शहीद फिल्म के लिए जिसमें ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट और वकील शाहिद आजमी की असली कहानी है के लिए राजकुमार ने 15 दिनों की ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के दौरान राज कुमार ने सीखा कि किस तरह से बंदूकें चलानी चाहिए और एक गनमैन के अंदर क्या क्या क्वालिटी होनी चाहिए।
शहीद फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जो कि अपनी जिंदगी के कई साल जेल में बिताता है। उसे एंटी टेरिरिज्म कानून को लेकर कुछ गलतफहमियों के चलते जेल जाना पड़ता है। लेकिन उसे अपने सिस्टम पर पूरा विश्वास होता है और वो सात साल के बाद जेल से छूट जाता है। उसके बाद वो कानून की पढ़ाई करता है ताकि वो ह्यूमन राइट्स के बारे में सबकुछ जान सके और लोगों की मदद कर सके।

शहीद फिल्म के लिए राज कुमार ने काफी मेहनत की है साथ ही वो शहीद फिल्म को अपनी तरीके से कापी प्रमोट भी कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म कमर्शियल पैसा कमाने की मंशा के साथ नहीं बनाई जा रही है लेकिन फिल्म के निर्माता निर्देशक चाहते हैं कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और प्रभावित हों। शहीद फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











