पति राज कौशल के निधन से टूटी मंदिरा बेदी, रोती-बिलखती आईं नजर-दर्दनाक वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार सुबह हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। इंडस्ट्री में फिल्ममेकर राज कौशल के निधन से शोक की लहर है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मंदिरा बेदी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोती बिलखती नजर आ रही हैं। मंदिरा बेदी पर क्या गुजर रही है, इस वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है।
राज कौशल के अंतिम संस्कार के लिए बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगने लगा है। ऐसे में तमाम बॉलीवुड स्टार्स मंदिरा बेदी को संभालते भी नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मंदिरा बेदी को एक्टर रोनित रॉय गले लगाकर चुप कराते दिख रहे हैं।

वहीं मंदिरा बेदी पति के अंतिम दर्शन के लिए एंबुलेंस में जाती दिख रही हैं। मंदिरा बेदी का ये दर्दनाक वीडियो हिलाकर रख देगा। इस वीडियो में मंदिरा बेदी एकदम टूटी हुई नजर आ रही हैं। वह पल-पल पति की बॉडी के साथ दिख रही हैं।

बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड सितारों का उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए जमावड़ा लगने लगा है। सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी से लेकर नेहा धूपिया समेत तमाम सितारों ने दुख जताया।

कौन हैं राज कौशल
राज कौशल डायरेक्टर, प्रोड्यूसर हैं जिन्होंने कुछ फिल्में डायरेक्ट की हैं तो कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। प्यार में कभी कभी और शादी का लड्डू जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी
राज कौशल और मंदिरा ने साल 1999 में शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं वीर और तारा। मंदिरा और राज एक दूसरे के कितने करीब हैं ये तो उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर बयां करती हैं।

टूट गईं मंदिरा
मंदिरा बेदी का साथ छोड़कर राज इस दुनिया को अलविदा कह गए। राज के जाने से मंदिरा अधूरी और टूटी हुई नजर आईँ।
वीडियो सोर्स- voompla
तस्वीरें- इंस्टाग्राम


Click it and Unblock the Notifications











