नहीं रही राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर, 87 की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan's grandmother Krishna Raj Kapoor Passes Away| FilmiBeat

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता, निर्देशक, अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 वर्ष की आयु की निधन हो गया। रणधीर कपूर ने यह दुखद समाचार मीडिया को दी। कृष्णा राज कपूर का निधन सुबह 5 बजे दिल का दौरा पड़ जाने की वजह से हुआ। पूरे कपूर खानदान के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

बॉलीवुड की जानी मानी हस्‍तियों का ऋषि कूपर के घर पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कृष्णा कपूर ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। फराह खान, अनुपम खेर, रवीना टंडन आदि ने ट्विटर के जरीए शोक प्रकट किया है।

Krishna Raj Kapoor

कृष्णा राज कपूर को कई बार रणबीर कपूर के साथ देखा जाता है। वह उनके काफी करीब थे और दादी को अपना सबसे बड़ा समीक्षक मानते थे। वह लंबे समय तक उनके साथ उनके घर पर भी रहे थे। जाहिर है उनका निधन कपूर खानदान के लिए काफी मुश्किल की घड़ी है।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए दादी कृष्णा कपूर की याद में एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। रिद्धिमा कपूर ने तस्वीर के साथ लिखा, मैं आपको प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे दादी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X